फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी में दाखिले : क्या बदल सकती हैं जेईई एडवांस 2021 परीक्षा की तारीखें? यह है योजना

Wed, 28 Apr 2021 08:47 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JEE Advanced 2021 Exam Date: इस बार जेईई एडवांस यानी ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन एडवांस्ड (JEE Advanced 2021) का आयोजन तीन जुलाई को प्रस्तावित है। लेकिन अब तारीख में बदलाव हो सकता है। 
विज्ञापन
1 of 4
JEE Advanced 2021 Exam Date: र्जईई एडवांस परीक्षा 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में दाखिलों के लिए हर किसी का आईआईटी में दाखिले पाने का ख्वाब होता है। लेकिन इस बार आईआईटी में दाखिले के लिए होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर भी कोरोना महामारी के संक्रमण की चपेट में आने की तलवार लटक रही है। इस बार जेईई एडवांस यानी ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन एडवांस्ड (JEE Advanced 2021) का आयोजन तीन जुलाई को प्रस्तावित है। लेकिन अब तारीख में बदलाव हो सकता है। 
विज्ञापन

2 of 4
JEE Advanced 2021 Exam Date: JEE Advanced - फोटो : अमर उजाला
ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन के आयोजन का जिम्मा संभाल रही आईआईटी खड़गपुर (IIT Kharagpur) ने इस तारीख में बदलाव के संकेत दिए हैं।  देशभर में कोरोना संक्रमण की ताजा स्थिति को लेकर तय समय में परीक्षाओं को आयोजित कर पाना मुश्किल है। परीक्षा को लेकर हजारों छात्रों की पूछताछ  करने के बाद आईआईटी खड़गपुर की जेईई एडवांस्ड कमेटी ने मंगलवार, 27 अप्रैल, 2021 को एक विशेष बैठक आयोजित की है। इसमें परीक्षा की तारीख को लेकर पर चर्चा की गई। 
विज्ञापन

3 of 4
JEE Advanced 2021 Exam Date: जेईई एडवांस्ड - फोटो : अमर उजाला
बैठक में शामिल सदस्यों ने जेईई एडवांस्ड 2021 परीक्षा की तारीख बदलने की जरूरत जताई है। आईआईटी संयुक्त प्रवेश परीक्षा एडवांस के आयोजन टीम के चेयरमैन देबाशीष चक्रवर्ती ने बताया कि जैसे हालात हैं, इसमें हम जेईई एडवांस्ड के लिए निर्धारित तीन जुलाई की तिथि को बदल सकते हैं। क्योंकि जेईई मेन 2021 के मई चरण की परीक्षाएं भी होनी हैं और जेईई मेन एंड एडवांस्ड के बीच अंतराल होना भी जरूरी है।
विज्ञापन

4 of 4
JEE Advanced 2021 Exam Date: JEE MAIN 2021 - फोटो : अमर उजाला
जेईई एडवांस परीक्षा का आयोजन टालना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि कोरोना महामारी के कारण जेईई मेन अप्रैल 2021 और मई चरण की परीक्षा फिलहाल  स्थगित है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को इन दोनों परीक्षाओं के आयोजन को पुन: निर्धारत करना है। ऐसे में जब तक जेईई मेन अप्रैल 2021 की परीक्षा का आयोजन नहीं होगा, तब तक मई सत्र की परीक्षा भी नहीं हो पाएगी। इसलिए, जेईई मेन 2021 के चारों चरण की परीक्षाएं और नतीजे जारी होने के बाद ही जेईई एडवांस परीक्षा पर निर्णय किया जा सकेगा। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें