JAC Result 2022
- फोटो : Amar Ujala
JAC Result 2022: कब हुई थी परीक्षा?
झारखंड अकादमिक काउंसिल की ओर से राज्य में बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 24 मार्च, 2022 से शुरू किया गया था। वहीं, परीक्षा 25 अप्रैल, 2022 को समाप्त हुई थी। बता दें कि इस साल झारखंड बोर्ड बारहवीं की परीक्षा में करीब 3 लाख छात्रों ने भाग लिया था। कोरोना महामारी के कारण बीते साल बोर्ड ने परीक्षाओं को रद्द कर दिया था और छात्रों को विशेष मूल्यांकन पद्धति के अनुसार अगली कक्षा में प्रमोट कर दिया गया था।