फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Memory Improvement: क्या आपकी याददाश्त हो रही है कमजोर? जानें दिमाग को तेज और फोकस बनाए रखने के आसान उपाय

Mon, 04 Aug 2025 02:59 PM IST
शाहीन परवीन क्रिस ग्रिफिथ्स, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू

सार

Healthy Brain Tips: आज की तेज रफ्तार दुनिया में मजबूत याददाश्त सिर्फ एक गुण नहीं, बल्कि आवश्यकता है। यह आपकी कार्यकुशलता और निर्णय क्षमता को बेहतर बनाती है। साथ ही, यह प्रभावशाली पेशेवर पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाती है।
विज्ञापन
1 of 4
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
Memory Improvement: भटकावों के इस दौर में तकनीक, खासकर इंटरनेट ने याददाश्त को सबसे बड़ी चुनौती दी है। गूगल जैसे टूल्स की हरपल उपलब्धता ने यह महसूस तक नहीं होने दिया कि हम अपनी स्मरण शक्ति का इस्तेमाल कम करते जा रहे हैं। हालांकि, यही वक्त है, जब एक तेज और प्रभावशाली याददाश्त न केवल आपको भीड़ से अलग कर सकती है, बल्कि आपके पेशेवर या अन्य संबंधों पर भी स्थायी प्रभाव छोड़ सकती है। आपकी याददाश्त ही है, जो कॅरिअर के शुरुआती दौर में आपकी पेशेवर छवि में चार चांद लगा सकती है। कुछ तरीके हैं, जिनकी मदद से आप ऐसा कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

सजग श्रोता बनें

कहा जाता है कि पहली छाप छोड़ने का दूसरा मौका कभी नहीं मिलता। लोगों के नाम याद रखकर आप किसी के साथ अपनी पहली मुलाकात को प्रभावी बना सकते हैं। किसी व्यक्ति का नाम याद रखना केवल शिष्टाचार नहीं, बल्कि एक मजबूत शुरुआत की निशानी है। शोध बताते हैं कि जब कोई अपना नाम सुनता है, तो दिमाग में एक विशिष्ट प्रतिक्रिया उत्पन्न होती है, जो उस इन्सान को बेहद खास महसूस कराती है। इसलिए जब कोई व्यक्ति अपना नाम बताए, तो तुरंत उसे दोहराएं। यह दर्शाता है कि आप एक सजग श्रोता हैं।
विज्ञापन

3 of 4
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

खुद को भी परखें

किसी से दूसरी बार मुलाकात या मीटिंग करने से पहले पिछली बार की गई चर्चाओं पर नजर डालना आम बात है, लेकिन इससे बेहतर है पहले खुद को परखें कि आखिरी मुलाकात से जुड़ी कौन-सी और कितनी बातें आपको याद हैं। क्या आपको क्लाइंट की प्रमुख समस्याएं या लक्ष्य याद हैं? क्या सहकर्मियों के सामने आए सवाल तथा उनके काम से जुड़े उद्देश्य आप बिना देखे बता सकते हैं? इसके लिए खुद से सवाल करें कि उनकी जरूरतें क्या थी? समस्याएं व लक्ष्य कौन-से थे? हम किस समाधान की दिशा में बढ़ रहे हैं? यह अभ्यास मीटिंग में आपको ज्यादा आत्मविश्वासी और सजग बनाता है।
विज्ञापन

4 of 4
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

ताकि चीजें लंबे समय तक याद रहें

जानकारी समझना और उसे स्थायी रूप से याद रखना दो अलग बातें हैं। केवल जानकारी हासिल कर लेने से वह दिमाग में नहीं टिकती, बल्कि उसे बार-बार दोहराना और विजुअल तरीके से संरचित करना भी जरूरी है। एक प्रसिद्ध स्मृति मॉडल 'एबिंगहॉस विस्मरण वक्र' बताता है कि सीखने के तुरंत बाद स्मृति में सबसे तेज गिरावट आती है। इसलिए जानकारी मिलते ही उसे दोहराना, उसे दृश्यों व रंगों से जोड़कर माइंड मैपिंग जैसी तकनीकों से प्रस्तुत करना आपके सीखने और चीजों को लंबे समय तक याद रखने में कारगर होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें