दुनियाभर में योग एक मेडिकल थेरेपी के रूप में उभरा है। हमारे आस-पास योग के लिए बने कोचिंग क्लासेज और विश्ववविद्यालयों में शुरू होते योग के नए कोर्सेज इस बात को और पुख्ता करते हैं कि सिर्फ देश ही नहीं विदेशों में भी लोग योग के दीवाने हैं। इस कारण आज योग एक बेहतर करियर ऑप्शन भी बन गया है। इस क्षेत्र में लोगों को अच्छी सैलरी भी मिल रही है। योग एक्सपर्ट्स हर महीने लाखों रुपये कमा रहे हैं। आपको बताते हैं इसमें करियर स्कोप, कोर्सेज, कॉलेजों और जरूरी खूबियों के बारे में...