फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब इमोजी की होगी पढ़ाई, विश्वविद्यालयों ने कोर्स में किया शामिल, कहा- ये भविष्य की भाषा

Wed, 20 Nov 2019 12:50 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
इमोजी - फोटो : अमर उजाला
समय के साथ लिखने-पढ़ने और भावनाएं व्यक्त करने के तरीके भी बदलते जा रहे हैं। लोग आजकल लंबे चौड़े वाक्य लिखने या वाक्यों के जरिए भावनाएं समझाने में रुचि नहीं रखते। या यूं कहें कि समय बचाना चाहते हैं। अब आपके किसी सोशल मीडिया पोस्ट्स को ही देख लीजिए। यहां कमेंट्स से कहीं ज्यादा रिएक्शंस होते हैं। वहीं, कमेंट्स में भी लोग कुछ लिखने की जगह ज्यादातर लोग इमोजी का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं।

आगे पढ़ें.. 'इमोजी की पढ़ाई'

विज्ञापन

2 of 7
  • यह कहना गलत नहीं होगा कि धीरे-धीरे इमोजी हमारी भाषा बनती जा रही है। 
  • एक आंकड़े के अनुसार, दुनियाभर में रोजाना करीब 90 करोड़ लोग अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर 3,178 तरह के इमोजी का इस्तेमाल करते हैं। 
  • इसी ट्रेंड को समझते हुए अब कई विश्वविद्यालयों में इसकी पढ़ाई भी शुरू हो रही है। कॉलेज इसे अपने कोर्स में शामिल कर रहे हैं।

आगे पढ़ें.. डिक्शनरी में शामिल हुआ इमोजी

विज्ञापन

3 of 7
इमोजी - फोटो : Social media
  • ब्रिटेन की ओपन यूनिवर्सिटी के डॉ. फिलिप सर्जेंट के अनुसार, बात 2015 की है। जब ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी को वर्ड ऑफ द ईयर चुनना था। लेकिन शब्द चुनने के बजाए ऑक्सफोर्ड ने 'खुशी वाले आंसू' (Face with tears of Joy) को डिक्शनरी में जगह दी। 
  • दुनियाभर में इसकी लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि अब 17 जुलाई को दुनिया वर्ल्ड इमोजी डे मनाती है।

आगे पढ़ें.. इमोजीज के अर्थ

4 of 7
  • इमोजीज के अर्थ हर जगह अध्ययन का विषय बन गए हैं। 
  • डॉ. सर्जेंट के अनुसार, आज से करीब 10 साल पहले से ही चिंता जताई जाने लगी थी कि इमोजी भाषा को बर्बाद कर रही है। 
  • लेकिन दिन प्रतिदिन इसका विकास ही होता रहा। 10 साल पहले जहां सिर्फ 625 इमोजी प्रचलन में थे, अब उनकी संख्या तीन हजार से ज्यादा हो चुकी है। 
  • लेकिन आज भी लोग ज्यादातर इमोजी का सही अर्थ नहीं समझते।

आगे पढ़ें.. कहां शुरू हुई इमोजी की पढ़ाई

विज्ञापन

5 of 7
  • इसकी शुरुआत ब्रिटेन की यूनिवर्सिटीज ने की है। 
  • यहां किंग्स कॉलेज लंदन, एडिनबर्ग, कार्डिफ समेत अन्य विश्वविद्यालयों व कॉलेजों में अलग-अलग पाठ्यक्रमों में इमोजी और कार्टून्स की पढ़ाई शामिल की गई है।

आगे पढ़ें.. भारत में किन इमोजीज का होता है सबसे ज्यादा इस्तेमाल

विज्ञापन

6 of 7
इमोजी - फोटो : Social media
  • एक सर्वे के अनुसार, भारत में पांच इमोजीज का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। 
  • इन पांचों में भी 'खुशी के आंसू वाला हंसता चेहरा' सबसे ज्यादा लोकप्रिय है।
  • इसके अलावा, आंखों में दिल के साथ मुस्कुराता चेहरा, मुस्कुराता चेहरा (Smiley), दिल और नमस्कार वाले इमोजी सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इमोजी का प्रचनल बढ़ने के साथ-साथ इसका दुष्प्रभाव भी देखने को मिल रहा है। खासतौर पर बच्चों पर इसका बुरा असर पड़ रहा है। उनकी भाषा और व्याकरण पर पकड़ कमजोर होती जा रही है। अपनी बात समझाने और सही तरीके से कहने की क्षमता कमजोर हो रही है।

ये भी पढ़ें : देश के टॉप 10 केंद्रीय विवि में कितनी है हॉस्टल फीस, JNU से ज्यादा या कम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें