फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kartarpur Corridor: सवाल-जवाब में वो सब कुछ, जो आपके लिए जानना जरूरी है

Sun, 10 Nov 2019 10:50 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

  • आज खुल रहा है करतारपुर कॉरिडोर
  • पीएम मोदी और इमरान खान करेंगे उद्घाटन
  • भारतीय श्रद्धालु पाकिस्तान जाकर कर सकेंगे दरबार साहेब के दर्शन
विज्ञापन
1 of 5
करतारपुर स्थित दरबार साहेब
भारत और पाकिस्तान के बीच बने करतारपुर कॉरिडोर का आज (9 नवंबर) खुलने जा रहा है। भारत की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और पाकिस्तान की ओर से प्रधानमंत्री इमरान खान (Pak PM Imran Khan) इस कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। यह कॉरिडोर भारतीय श्रद्धालुओं के लिए पाकिस्तान के करतारपुर स्थित दरबार साहेब जाने की राह आसान बनाएगा।

यहां हम आपको करतारपुर कॉरिडोर, दरबार साहेब जाने से जुड़ी वो हर जानकारी सवाल-जवाब के रूप में बता रहे हैं जो आपके लिए जानना जरूरी है। इसके लिए आगे की स्लाइड्स देखें।
विज्ञापन

2 of 5
करतारपुर गुरुद्वारा साहिब - फोटो : Social Media
1. क्या करतारपुर कॉरिडोर जाने के लिए वीजा जरूरी है?
करतारपुर कॉरिडोर के लिए किसी वीजा की जरूरत नहीं है।

2. यहां जाने की फीस क्या है?
यहां जाने के लिए 20 डॉलर (करीब 1400 रुपये) फीस देनी होगी। जो लोग 9 और 12 नवंबर को जाएंगे उन्हें फीस का भुगतान नहीं करना होगा। 

3. करतारपुर के लिए 9 और 12 नवंबर को क्यों नहीं लगेगी फीस?
क्योंकि 9 नवंबर को इस कॉरिडोर का उद्घाटन.. यानी पहला दिन है और 12 नवंबर को 550वीं गुरुनानक जयंती है। इस अवसर पर शुल्क से राहत दी गई है।

4. डेरा बाबा नानक से दरबार साहेब करतारपुर तक की दूरी कितनी है?
दोनों के बीच दूरी 4.6 किमी है।
विज्ञापन

3 of 5
करतारपुर गुरुद्वारा साहिब - फोटो : Social Media
5. क्या आपको पासपोर्ट ले जाने की जरूरत है?
पहले कहा गया था कि यात्रा के दौरान पासपोर्ट की जरूरत नहीं होगी। लेकिन गुरुवार को पाक सेना ने कहा कि यात्रा के दौरान भी पासपोर्ट लाना अनिवार्य होगा।

6. आप करतारपुर कैसे जा सकते हैं?
इसके लिए आपको पहले ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। आप ऑनलाइन पंजीकरण के लिए वेबसाइट prakashpurb550.mha.gov.in विजिट कर सकते हैं। गृह मंत्रालय की वेबसाइट के जरिए भी आप इस यात्रा से संबंधित जानकारी ले सकते हैं।

8. आवेदन स्वीकार हुआ या नहीं, ये कैसे पता चलेगा?
यात्रा से चार दिन पहले आवेदक को एसएमएम और ईमेल के जरिए पता चल जाएगा कि उनका आवेदन स्वीकार हुआ है या नहीं। अगर आवेदन स्वीकार हुआ होगा, तो ईमेल या एसएमएस के जरिए इलेक्ट्रॉनिक ट्रैवल ऑथराइजेशन (ETA) पर्जी भेज दी जाएगी।

9. ETA क्या है?
यह एक तरह की यात्रा पर्ची है जिस पर बार कोड बना होगा। इसमें करतारपुर जाने वाले श्रद्धालुओं के नाम, यात्रा की तारीख, पंजाकरण संख्या समेत अन्य कई जानकारी होगी।

4 of 5
- फोटो : Social Media
10. किस तरह की जांच प्रक्रिया से गुजरना होगा?
श्रद्धालुओं को पहले भारत में स्थित डेरा बाबा नानक के पैसेंजर टर्मिनल बिल्डिंग में जाना होगा। यहां उनकी आव्रजन जांच होगी। फिर सुरक्षा जांच होगी। इसके बाद ही वह पाकिस्तान की सीमा में प्रवेश कर सकेंगे।

11. क्या चीजें लेकर जा सकते हैं?
करतारपुर जाने वाले श्रद्धालु अपने साथ अधिकतम 11 हजार रुपये नकद, अधिकतम 7 किलो वजन वाला बैग, पानी, दवाएं, खाना, आदि ही ले जा सकते हैं। 11 हजार रुपये तक की पाबंदी इसलिए है, क्योंकि अधिकतम इतने रुपयों को ही पाकिस्तानी मुद्रा में बदला जाएगा।

12. किन दस्तावेजों की जरूरत होगी?
वैध पासपोर्ट, प्रवासी भारतीयों के लिए ओसीआई कार्ड और उस देश का पासपोर्ट जहां वो रह रहे हैं, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, सक्रिय मोबाइल नंबर। 

ये भी पढ़ें : Ayodhya Case Verdict 2019 : जानें सुप्रीम कोर्ट के उन पांच जजों को.. जो आज अयोध्या मामले पर सुनाएंगे फैसला
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करतारपुर गुरुद्वारा साहिब - फोटो : Social Media
13. क्या प्रवासी भारतीय (NRI) भी करतारपुर कॉरिडोर से जा सकते हैं?
जिस व्यक्ति के पास ओसीआई (OCI) कार्ड है, वो करतारपुर कॉरिडोर से जा सकता है। अन्य लोगों को वीजा के लए आवेदन करना होगा।

14. करतारपुर कॉरिडोर को किसने फंड किया है?
दोनों सरकारों ने अपनी-अपनी तरफ से इसमें फंड दिया है।

ये भी पढ़ें : एक नोट छापने में कितना होता है खर्च, जानें भारत में कहां होती है नोटों की छपाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें