यूपी बोर्ड की परीक्षाएं संपन्न हो चुकी हैं। वहीं सीबीएसई में भी कुछ ही पेपर बचे हुए हैं। हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा देने के बाद छुट्टियों के रूप में छात्रों के पास एक बेहतर समय है जिसका सदुपयोग वह अपनी क्षमता विकास के लिए कर सकते हैं। इस दौरान आप 2-3 महीने की अवधि से जुड़े शार्ट टर्म कोर्स कर सकते हैं, जो आपकी क्षमता, कौशल, अनुभव और आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी करेंगे। ऐसे ही कुछ कोर्स के बारे में हम आपको जानकारी दे रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
लैंग्वेज कोर्स
इस गर्मी आप कोई नई भाषा सीखकर अपने सीवी को और अधिक आकर्षक बना सकते हैं। ग्लोबलाइजेशन के दौर में बहुभाषी लोगों की मांग लगातार बढ़ रही है। आप फ्रैंच, जर्मन, रशियन आदि भाषाओं का कोर्स कर सकते हैं। कुछ शैक्षणिक संस्थान अपने यहां पढ़ने वाले बच्चों को लैंग्वेज कोर्स कराते हैं। वहीं कुछ प्राइवेट संस्थान अलग से लैंग्वेज के सर्टिफिकेट कोर्स चलाते हैं।
विज्ञापन
3 of 7
संगीत, नृत्य
यदि आपकी संगीत में रुचि है तो इस दौरान आप कोई नया इंस्टुमेंट जैसे गिटार, हारमोनियम, पियानो आदि सीख सकते हैं। डांस का शौक रखने वाले सालसा, हिप हॉप, जैज आदि सीख सकते हैं। यह न सिर्फ आपका हुनर बढ़ाएगा, बल्कि आपको फिट रहने में भी मदद करेगा।
4 of 7
टेक्निकल कोर्स
तकनीक में रुचि रखने वाले छात्र टेक्निकल कोर्स के जरिये कौशल विकास कर सकते हैं। इसके लिए निजी संस्थानों के साथ ही मानव संसाधन मंत्रालय द्वारा विकसित स्पीकिंग ट्यूटोरियल वेबसाइट का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। स्पीकिंग ट्यूटोरियल की यूपी ट्रेनिंग मैनेजर नेहा श्रीवास्तव ने बताया कि यूपी में 5.5 लाख छात्र इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। यह ट्यूटोरियल हिंदी सहित 16 भाषाओं में उपलब्ध है। स्पोकन ट्यूटोरियल में 15 वर्गों में विषयों को बांटकर उनके लिये जरूरी सॉफ्टवेयर दिये गये हैं। इनमें केमिकल सॉफ्टवेयर, एनीमेशन एंड ग्राफिक , वेबसाइट बिल्डिंग आदि प्रमुख हैं। यह मुफ्त है।
विज्ञापन
5 of 7
ड्राइविंग
18 से अधिक उम्र के छात्रों के लिए ड्राइविंग सीखने का भी यह बेहतरीन मौका है। शहर में कई प्राइवेट ड्राइविंग स्कूलों का संचालन किया जाता है। नरेश ड्राइविंग स्कूल के संचालक नरेश का कहना है कि छुट्टियों के दौरान उनके पास आने वाले लोगों में इंटर पास छात्रों की संख्या बढ़ जाती है।
विज्ञापन
6 of 7
सेल्फ डिफेंस कोर्स
आप मार्शल आर्ट से जुड़े शौक को पूरा करने या आत्मसुरक्षा का हुनर विकसित करने के लिए भी इस समय का उपयोग कर सकते हैं। इन छुट्टियों के दौरान आप सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग ले सकते हैं। गर्मियों में आप, जुडो, कराटे, मार्शल आर्ट आदि से जुड़े कम समयावधि के कोर्स ज्वाइन कर सकते हैं।
पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, वाइस ओवर, स्क्रिप्ट राइटिंग
अपने व्यक्तित्व को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए आप पर्सनैलिटी डेवलपमेंट का कोर्स कर सकते हैं जो करियर के लिहाज से भी काफी उपयोगी साबित हो सकता है। साथ ही वाइस ओवर, स्क्रिप्ट राइटिंग जैसे कोर्स हुनर में वृद्धि लाने में उपयोगी साबित हो सकते हैं। आप आरजे कोर्स भी कर सकते हैं। सलाम नमस्ते रेडियो हेड बर्षा छबारिया के अनुसार गर्मियों में आरजे और वाइस ओवर कोर्स में दाखिला लेने वालों की संख्या अधिक होती है।