फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT बॉम्बे दे रहा है फेलोशिप, स्नातक से पीएचडी तक हर विषय के छात्रों के लिए शानदार मौका

Wed, 05 Feb 2020 05:56 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे (Indian Institute of Technology - IIT Bombay) युवाओं को फेलोशिप पाने का शानदार मौका दे रहा है। ये मौका हर उस विद्यार्थी के लिए है जो कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है। फिर चाहे आप स्नातक (UG) कर रहे हों, परास्नातक (PG) या फिर पीएचडी (PhD)। चाहे आप विज्ञान (Science) की पढ़ाई कर रहे हों, वाणिज्य (Commerce) की या फिर कला (Arts) की। हर विद्यार्थी के पास ये फेलोशिप पाने का मौका है।

आगे जानें इस फेलोशिप और इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया के बारे में। साथ ही आवेदन व सूचना के लिंक भी आगे दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
IIT Bombay - फोटो : IIT Bombay

महत्वपूर्ण तारीखें

  • इस फेलोशिप के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। आवेदन / पंजीकरण करने की अंतिम तारीख 25 फरवरी 2020 है।
  • टास्क जमा करने की अंतिम तारीख - 7 मार्च 2020
  • फेलोशिप परिणाम की घोषणा की तारीख -  अप्रैल 2020
  • फेलोशिप कार्यक्रम शुरू होने की संभावित तारीख - मई 2020
विज्ञापन

3 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

क्या है टास्क, क्या करना होगा?

  • फेलोशिप के लिए कुछ टॉपिक दिए गए हैं। अभ्यर्थी को अधिकतम दो टॉपिक का चुनाव कर उसपर प्रस्ताव बनाकर भेजना है। प्रस्ताव स्वीकार होने के बाद टास्क पूरा करना होगा। इस टास्क के आधार पर ही फेलोशिप के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
  • टास्क के टॉपिक आगे दिए लिंक से आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

4 of 5
आईआईटी बॉम्बे एफओएसएसईई समर फेलोशिप - फोटो : IIT Bombay

जानें इस फेलोशिप को

यह फेलोशिप आईआईटी बॉम्बे द्वारा केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय (MHRD - Ministry of Human Resource and Development) के तहत दी जा रही है।इसका नाम है FOSSEE समर फेलोशिप (FOSSEE Summer Fellowship 2020)।

ये भी पढ़ें : IIT: इन पांच आईआईटी को मिला राष्ट्रीय महत्व के संस्थान का दर्जा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर
फेलोशिप के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
आईआईटी बॉम्बे एफओएसएसईई फेलोशिप की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
इस फेलोशिप के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें