82 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी PRT परीक्षा में होंगे शामिल
बोर्ड अधिकारियों के अनुसार, लेवल-2 (TGT) की परीक्षा 31 जुलाई को प्रातः 10:00 से 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी, जिसमें 2,01,517 अभ्यर्थी 673 परीक्षा केंद्रों पर सम्मिलित होंगे। वहीं लेवल-1 (PRT) की परीक्षा इसी दिन सांय 3:00 से 5:30 बजे तक कराई जाएगी, जिसमें 82,917 अभ्यर्थी 280 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देंगे। बोर्ड द्वारा जल्द ही एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर जारी किए जाएंगे।