फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूगल हैंगआउट से फ्री में ऐसे करें बात, ये फीचर्स व्हाट्सएप को भी देते हैं मात

Thu, 28 Jun 2018 12:13 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गूगल हैंगआउट टॉप के सोशल मीडिया नेटवर्क में से एक है। यह गूगल का ही एक सर्विस है। इस सर्विस के साइट पर जाकर इस फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही इसका एप भी डाउनलोड कर सकते हैं। हैंगआउट के जरिए मैसेज और वीडियो चैट आसानी से किया जा सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
इंटरनेट पर फेसबुक और गूगल प्लस के बीच कड़ा मुकाबला चल रहा है। जिसकी वजह से दोनों सोशल नेटवर्किंग साइट यूजर्स को अपनी ओर खींचने के लिए नई-नई एप्लीकेशन और फीचर एड करती रहती हैं। चलिए जानते हैं गूगल हैंगआउट में दिए गए कुछ फीचर्स के बारे में।
विज्ञापन

3 of 5
अगर आपको वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ऑफिस की मीटिंग करनी हो तो गूगल हैंगआउट की मदद से आप एक साथ 10 लोगों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर सकते हैं। साथ ही स्क्रीन में अपने प्रोजेक्ट, डॉक्यूमेंट और प्रजेंटेशन दिखा सकते हैं। आप अपने एंड्राएड फोन में गूगल प्लस मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड कर हैंगआउट का प्रयोग कर सकते हैं। 

4 of 5
आप अपनी बात गूगल हैंगआउट के जरिए पूरी दुनिया से कह सकते हैं। हैंगआउट की मदद से आप अपनी बातों को एक वीडियो फाइल के रूप में रिकॉर्ड करके गूगल प्लस में शेयर कर सकते हैं। साथ ही यूजर ये भी जान सकता है कि कितने यूजर उस वीडियो को देख रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इस सर्विस से फ्री में कहीं भी वॉयस कॉल,  मैसेज, फोटो और वीडियो दोस्त को भेज सकते हैं। इसे ईमेल की तरह यूज कर सकते हैं। अगर एसएमएस रिसीव करने वाले का जीमेल बंद हो तो परेशान होने की जरुरत नहीं है। मैसेज या ईमेल आसानी से भेज या रिसीव कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें