फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूट्यूब पर फॉलोवर बढ़ाने के ये हैं 5 आसान तरीके, हर कोई नहीं जानता

Thu, 05 Jul 2018 03:44 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
इंटरनेट की सहज उपलब्धता ने यूट्यूब की लोकप्रियता को खूब बढ़ा दिया है। स्कूल, कॉलेज जाने वाले युवाओं से लेकर दफ्तर में काम करने वाले कई लोगों को यूट्यूब ने सेलिब्रिटी बना दिया है। कई लोगों के पास हुनर तो होता है लेकिन वो अपने यूट्यूब चैनल के जरिए कैसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे इसकी जानकारी उन्हें नहीं होती। चलिए हम आपको ऐसे ही कुछ टिप्स बताते हैं जिससे आप साधारण कंटेंट को भी यूट्यूब पर वायरल कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
1. फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट चैनल से जोड़ें
सोशल मीडिया आज के दौर में अभिव्यक्ति का एक प्रमुख माध्यम है। यूट्यूब चैनल पर अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल को शामिल करें। जब भी कोई यूजर आपके चैनल पर जाएगा तो उसे वहां आपके फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट की जानकारी मिलेगी। इससे चैनल भी विश्वसनीय लगता है। साथ ही अपने चैनल के बैनर को और आकर्षक बना सकते हैं। चैनल पर सबसे ऊपर दाहिनी ओर एडिट का आइकन मिलेगा। इस पर क्लिक कर फेसबुक के कवर फोटो जैसा बैनर शामिल करें। यहां फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम को चैनल से जोड़ सकते हैं। इन पर क्लिक करते ही यूजर आपके अकाउंट पर पहुंच जाएगा।
विज्ञापन

3 of 6
2. वीडियो में सब्सक्राइब बटन करें शामिल
वीडियो में लोगों को चैनल सब्सक्राइब करने की अपील वाला मैसेज लगा सकते हैं। यह मैसेज किसी खास सीन के दौरान वीडियो पर सबसे ऊपर दिखाया जा सकता है। इस मैसेज में अपने ब्लॉग या किसी अन्य वीडियो की लिंक भी शामिल कर सकते हैं।

4 of 6
3. यूट्यूब कार्ड का करें इस्तेमाल
जैसे टीवी पर पॉपअपप के रूप में विज्ञापन दिखाई देते हैं उसी तरह आप यूट्यूब वीडियो पर यूजर को किसी वेबसाइट, ब्लॉग या अन्य वीडियो देखने का विकल्प सुझा सकते हैं। इसके लिए यूट्यूब ने ‘काड्रस’ नाम का फीचर शामिल किया है। आपने कई वीडियो देखते हुए पाया होगा कि यूट्यूब उसी से जुड़ी अन्य वीडियो भी सुझाता है। काड्रस के इस्तेमाल से किसी वीडियो में अपनी ही अन्य वीडियो दिखा सकते हैं। इससे आपके चैनल पर कोई एक वीडियो देखने वाला व्यक्ति अन्य वीडियो भी देख सकता है। इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए वीडियो के नीचे दिए गए ‘वीडियो मैनेजर’ के विकल्प पर जाएं। यहां जिस वीडियो में काड्रस इस्तेमाल करना चाहते हैं उसके नीचे दिए गए ‘एडिट’ के विकल्प पर क्लिक करें। इन विकल्प में अपनी किसी भी वीडियो या ब्लॉग को शामिल कर सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
4. कीवर्ड का इस्तेमाल करना ना भूलें
किसी भी वीडियो को अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए यह जरूरी है कि वह वीडियो सर्च रिजल्ट में सबसे ऊपर दिखाई दे। अधिकतर लोग वीडियो के कीवर्ड तो शामिल करना जानते हैं लेकिन उन्हें चैनल कीवर्ड की जानकारी नहीं होती। वीडियो को सर्च रिजल्ट में आगे दिखाने के लिए वीडियो कीवर्ड्स के अलावा चैनल के कीवर्ड्स का इस्तेमाल भी बेहद जरूरी है। वीडियो अपलोड करने के बाद उसका शीर्षक स्पष्ट रखें और वीडियो का विवरण भी वीडियो से जुड़ा होना चाहिए। याद रहे कि विवरण में ऐसे कीवर्ड इस्तेमाल करें जिन्हें लोग अधिक खोजते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
5. वीडियो को फीचर कंटेंट में करें शामिल
सबसे पॉपुलर वीडियो को फीचर कंटेंट में शामिल कर सकते हैं। कोई भी यूजर चैनल पर जाएगा तो वह वीडियो चैनल में सबसे ऊपर दिखाई देगी और चैनल खुलते ही अपने आप प्ले हो जाएगी। फीचर कंटेंट में वीडियो शामिल करने के लिए youtube.com/featured_content पर जाएं और वीडियो को शामिल कर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें