फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National CA Day 2025: क्या आप भी बनना चाहते हैं सीए? जानिए कोर्स, ट्रेनिंग और करियर से जुड़ी पूरी जानकारी

Tue, 01 Jul 2025 12:32 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CA Day 2025: 1 जुलाई को देशभर में सीए डे मनाया जाता है, जो देश के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के योगदान को सम्मान देने का दिन होता है। आइए इस खास मौके पर जानते हैं कि सीए बनने के लिए किन चरणों से गुजरना होता है।
विज्ञापन
1 of 7
सांकेतिक तस्वीर (CA) - फोटो : freepik
National CA Day 2025: हर साल 1 जुलाई को सीए डे मनाया जाता है। यह दिन उन मेहनती और बुद्धिमान प्रोफेशनल्स का दिन जो देश की आर्थिक रीढ़ को मजबूती देते हैं। ये सिर्फ कागजों में जोड़-घटाव नहीं करते, बल्कि बड़े-बड़े बिजनेस और सरकार की आर्थिक सेहत का ध्यान रखते हैं। लोग इन्हें मजाक में "नंबरों के डॉक्टर" भी कहते हैं और सही भी है, क्योंकि ये टैक्स से लेकर बैलेंस शीट तक सब कुछ ठीक कर देते हैं।

लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि सीए कैसे बनते हैं? इसकी पढ़ाई कैसी होती है? और इतनी जिम्मेदारी वाला काम करने के लिए क्या-क्या स्टेज पार करने पड़ते हैं? आइए विस्तार से जानें...
विज्ञापन

2 of 7
सांकेतिक तस्वीर (CA) - फोटो : freepik

12वीं के बाद शुरुआत - CA Foundation

चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने की पहली सीढ़ी होती है सीए फाउंडेशन कोर्स, जिसमें 12वीं पास करने के बाद छात्र ICAI (The Institute of Chartered Accountants of India) में रजिस्ट्रेशन कराते हैं। इस कोर्स में चार विषय होते हैं - अकाउंटिंग, बिजनेस लॉ, इकोनॉमिक्स और मैथ्स/रीजनिंग। फाउंडेशन परीक्षा साल में दो बार आयोजित होती है। इस परीक्षा को पास करना अनिवार्य है, तभी छात्र अगले चरण में जा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
सांकेतिक तस्वीर (CA) - फोटो : freepik

दूसरा स्टेप - CA Intermediate

फाउंडेशन पास करने के बाद अगला स्तर होता है सीए इंटरमीडिएट, जिसे मिड-लेवल कोर्स भी कहा जाता है। इसमें दो ग्रुप होते हैं और हर ग्रुप में चार-चार विषय होते हैं। ये विषय अकाउंटिंग, टैक्सेशन, कंपनी लॉ जैसे टेक्निकल होते हैं। छात्र चाहें तो दोनों ग्रुप एक साथ दे सकते हैं या एक-एक करके। इंटरमीडिएट की पढ़ाई से छात्र को व्यवसायिक दुनिया की गहरी समझ मिलती है।

4 of 7
सांकेतिक तस्वीर (CA) - फोटो : freepik

प्रैक्टिकल अनुभव - Articleship Training

सीए इंटरमीडिएट का कम से कम एक ग्रुप पास करने के बाद छात्र को 3 साल की आर्टिकलशिप ट्रेनिंग करनी होती है। इसमें उन्हें ICAI से रजिस्टर्ड किसी अनुभवी सीए के साथ काम करना होता है। यह ट्रेनिंग प्रोफेशनल लाइफ के लिए बेहद जरूरी होती है, क्योंकि इसी दौरान छात्र क्लाइंट डीलिंग, टैक्स फाइलिंग, ऑडिट और अकाउंट मैनेजमेंट जैसे असली काम सीखते हैं। साथ ही, इस दौरान स्टाइपेंड (वेतन) भी मिलता है।
विज्ञापन

5 of 7
सांकेतिक तस्वीर (CA) - फोटो : freepik

अंतिम परीक्षा - CA Final

आर्टिकलशिप के दौरान या उसके बाद छात्र अंतिम और सबसे कठिन परीक्षा देते हैं, जिसे सीए फाइनल कहा जाता है। इसमें भी दो ग्रुप होते हैं, जिनमें उच्च स्तर के विषय शामिल होते हैं, जैसे फाइनेंशियल रिपोर्टिंग, इंटरनेशनल टैक्सेशन, स्ट्रैटेजिक मैनेजमेंट आदि। इस परीक्षा को पास करने के लिए अच्छी तैयारी, अनुभव और अनुशासन की जरूरत होती है। फाइनल पास करते ही छात्र सीए बनने की ओर आखिरी कदम बढ़ा लेते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
सांकेतिक तस्वीर (CA) - फोटो : freepik

मेंबरशिप और उपाधि

फाइनल परीक्षा पास करने के बाद छात्र ICAI में आवेदन करके सीए की मेंबरशिप प्राप्त करते हैं। इसके साथ ही उन्हें चार्टर्ड अकाउंटेंट की आधिकारिक उपाधि मिल जाती है और वो अपने नाम के आगे “CA” लिखने के पात्र बन जाते हैं। इसके बाद वो किसी फर्म में नौकरी कर सकते हैं, खुद की प्रैक्टिस शुरू कर सकते हैं या कॉर्पोरेट सेक्टर, बैंकिंग, ऑडिट और कंसल्टिंग जैसे क्षेत्रों में काम कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : freepik

एक CA क्या काम करता है?

एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) का काम किसी भी संस्था, कंपनी या व्यक्ति की आर्थिक सेहत का ध्यान रखना होता है। ये टैक्स की योजना बनाते हैं, इनकम टैक्स और GST जैसे रिटर्न दाखिल करते हैं। कंपनियों के खातों की ऑडिटिंग करना, बैलेंस शीट तैयार करना और सालाना वित्तीय रिपोर्ट बनाना भी इन्हीं की जिम्मेदारी होती है। 

इसके अलावा, चार्टर्ड अकाउंटेंट कॉर्पोरेट लॉ से जुड़े मामलों को भी देखते हैं और बिजनेस को निवेश, बजट और वित्तीय रणनीतियों पर सलाह देते हैं। कुल मिलाकर, एक CA किसी भी व्यवसाय की वित्तीय रीढ़ होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें