चाय-कॉफी
- फोटो : Social Media
Preparation of Board Exam ज्यादा चाय-कॉफी न पिएं
डॉ नम्रता के अनुसार, ओमेगा-3 फैटी एसिड और फाइबर से भरपूर आहार का सेवन करना बेहतर माना जाता है। आहार की पौष्टिकता के साथ इसके सेवन के समय पर भी ध्यान रखें, रात में जल्दी भोजन करें, क्योंकि शाम के समय मेटाबॉलिज्म की दर कम होती है। भोजन हल्का करें, भारी आहार आपमें आपको सुस्ती बढ़ा देते हैं। ज्यादा सोने या पूरी रात पढ़ाई करने हेतु खुद को रिफ्रेश करने के लिए लगातार चाय- कॉफी का सेवन किया जाता है। लेकिन, ज्यादा कॉफी पीने से न्यूरोट्रांसमीटर पर भी असर पड़ता है। इससे भूख कम लगती है, पाचन संबंधी शिकायतों में वृद्धि होती है और पेट की समस्याएं बढ़ती हैं। इसलिए बच्चों को ज्यादा चाय - कॉफी न पिलाएं।