क्या आप जानते हैं कि 5 सितंबर को ही क्यों सेलिब्रेट किया जाता है शिक्षक दिवस? पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्ण की याद में, जी हां, शिक्षक दिवस को पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्ण की वजह से मनाया जाता है। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्ण चाहते थे कि उनके जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में याद किया जाएं। राधाकृष्ण न सिर्फ एक महान अध्यापक थे, बल्कि एक शानदार दार्शनिक भी थे। इसके अलावा उन्होंने भारतीय शिक्षा नीति में सुधार का भी बेड़ा उठाया था।
आमतौर पर स्कूल और कॉलेजों में अपने टीचर्स को छात्र पेन गिफ्ट करना उचित समझते हैं। लेकिन वक्त के साथ उपहारों में भी काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। आज के समय में बाजार में 500 रुपये की कीमत से भी कम शिक्षक दिवस के लिए गिफ्ट मिल सकते हैं। जिसके लिए आपको जेब डीली भी नहीं करनी पड़ेगी। इस शिक्षक दिवस पर अपने गुरु को कोई साधारण सा पेन नहीं बल्कि बाजार में मौजूद कई खूबसूरत और किफायती टेक्निक्ल गिफ्ट भेंट कीजिए। आइए जानते हैं आपके पास क्या विकल्प मौजूद हैं।
डिजिटल टेक्नोलॉजी गिफ्ट्स
पेन ड्राइव
डिजिटल टेक्नोलॉजी के युग में टीचर्स भी डिजिटल होते जा रहे हैं। डिजिटल नोट्स वगैरह को स्टोर करने के लिए आप अपने टीचर को पेन ड्राइव गिफ्ट कर सकते हैं।
हेड फोन या ईयर फोन
अगर आपके टीचर को म्यूजिक सुनना पसंद है तो आप उन्हें हेड फोन या ईयर फोन गिफ्ट कर सकते हैं, जो उन्हें खुब पसंद आएगा।
हैंडमेड ग्रीटिंग
अपने टीचर को ग्रीटिंग कार्ड गिफ्ट करने के लिए बाजार से ग्रीटिंग कार्ड लेने के बजाए आप खुद से अपने हाथों से ग्रीटिंग कार्ड बनाकर उस पर अपनी भावनाओं को व्यक्त कर सकते हैं।
बुके या फूल
आप अपने प्यारे टीचर्स को ताजे फूल और ताजे फूलों से बना बुके भी गिफ्ट कर सकते हैं, टीचर्स डे पर यह सबसे अच्छा गिफ्ट माना जाता है।
टीचर्स डे पर यह उपहार भेंट करें
किताब
टीचर्स डे के मौके पर आप अपने टीचर को कोई अच्छी-सी किताब भेंट कर सकते हैं।
डायरी और पेन
टीचर्स डे पर किताब के अलावा आप अपने मास्टर जी को डायरी और पेन भी गिफ्ट कर सकते हैं, जो उनकी सबसे फेवरेट चीज होती है क्योंकि उसमें वे अपने विचार वगैरह लिख सकते हैं।