Presentation: बचपन में हम सबने टेलीफोन वाला खेल तो लाखेला ही होगा, जिसमें एक वाक्य कानों-ही-कानों घूमता हुआ जब आखिरी व्यक्ति तक पहुंचता है, तो वह अपने मूल विचार से बिल्कुल अलग हो चुका होता है। आजकल यही हाल बिल्कुल अलग हो चुका होता है। आजकल यही हाल पेशेवर जीवन और संगठनों में भी चल रहा है। कई बार आप बड़ी लगन और मेहनत से किसी प्रेजेंटेशन या प्रोजेक्ट की योजना बनाते हैं, लेकिन अपने क्रियान्वयन स्तर तक पहुंचते-पहुंचते उसका असर फीका पड़ जाता है। इससे न सिर्फ निराशा होती है, बल्कि सफलता की राह भी मुश्किल हो जाती है।
ऐसा बातचीत में तालमेल न होने के कारण होत्ता है, जिसे अक्सर संचार में लीक पॉइंट्स कहते हैं। इससे छुटकारा पाना जरूरी है, क्योंकि जब कोई विचार अंत तक बिना किसी बदलाव के पहुंचता है, तो संवाद भी बेहतर होता है और तरक्की भी सुनिश्चित होती है। आइए जानते हैं कि ऐसा होता क्यों है और इसके बचने के तरीके क्या हैं।