फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या आप भी कर रहे हैं इन पदों पर भर्ती की तैयारी, तो जान लीजिए बदल गए हैं नियम

Sun, 11 Mar 2018 03:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
study
अगर आप भी इन पदों पर भर्ती की तैयारी कर रहे हैं तो जान लीजिए कि अब यहां नियम बदल गए है।
विज्ञापन

2 of 7
Study
मेडिकल कालेजों में असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती के मानक बदलेंगे। आयु सीमा में बदलाव करने और आरक्षित वर्ग को लाभ देने को लेकर सहमति बन गई है। अगर कोई तकनीकी अड़चन नहीं आई तो एक सप्ताह में चिकित्सा-शिक्षा विभाग संशोधित और नया अधियाचन (डिमांड) चिकित्सा-शिक्षा सेवा चयन बोर्ड को भेज देगा।
विज्ञापन

3 of 7
परीक्षा तैयारी - फोटो : getty images
तीनों सरकारी मेडिकल कालेजों में फैकल्टी की कमी बनी हुई है। इसके अलावा अल्मोड़ा मेडिकल कालेज भी खुलना है, जिसके मद्देनजर शासन ने चिकित्सा-शिक्षा सेवा चयन बोर्ड को अधियाचन संबंधी पत्र भेजा था।
 

4 of 7
परीक्षा तैयारी - फोटो : अमर उजाला
इसमें असिस्टेंट प्रोफेसरों की अधिकतम आयु सीमा 42 वर्ष रखी गई थी। इसके अलावा आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में छूट मिलती है, उसे भी खत्म कर दिया था। जबकि उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा सेवा नियमावली-2014 बनी थी, उसमें आयु सीमा 45 वर्ष थी।
विज्ञापन

5 of 7
परीक्षा तैयारी
मामले ने तूल पकड़ा तो चिकित्सा- शिक्षा विभाग ने संशोधन की बात कही और प्रक्रिया को स्थगित कर दिया। बहरहाल, अब शासन ने कार्मिक समेत अन्य विभागों से मामले पर सुझाव लेने के बाद बदलाव करने का फैसला कर लिया है।
विज्ञापन

6 of 7
परीक्षा तैयारी - फोटो : फाइल फोटो
अब असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती के लिए सामान्य वर्ग के आवेदक 45 वर्ष तक की आयु तक आवेदन कर सकेंगे। इसके अलावा आरक्षित वर्ग के लोगों को आयु संबंधी छूट का लाभ भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
परीक्षा तैयारी - फोटो : demo pic
चिकित्सा-शिक्षा सचिव नितेश झा के अनुसार संशोधन पर सहमति बन चुकी है। जल्द ही विधिवत आदेश जारी हो जाएगा। आयु सीमा बढ़ाने से ज्यादा आवेदक नौकरी के लिए आवेदन भी कर सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें