फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 साल का इंतजार खत्म, नए साल पर मिलने वाले इस तोहफे का उठाए युवा पूरा फायदा

Tue, 26 Dec 2017 01:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
Exam form
17 साल का इंतजार अब खत्म होगा। नए साल पर युवाओं को ये खास तोहफा मिलने वाला है। युवा इस मौके का भरपूर फायदा उठाए। पढ़िए पूरी खबर...

 
विज्ञापन

2 of 7
Exam form
वन विभाग में सहायक वन संरक्षक (एसीएफ) के पदों को भरने की तैयारी शुरू की गई है। 17 साल बाद जंगल की सुरक्षा से जुड़े इस महत्वपूर्ण पद पर नियमित भर्ती होगी। मौजूदा समय में सहायक वन संरक्षक 32 पदों पर प्रभारी तैनात हैं। इसके बाद भी छह पद खाली हैं।
विज्ञापन

3 of 7
नौकरी
वन विभाग में सबसे महत्वपूर्ण पदों में एक एसीएफ का पद होता है। जो रेंजर से लेकर वन रक्षक तक टीम का प्रबंधन करता है। राज्य बनने के बाद से वन विभाग में एसीएफ पदों पर सीधी भर्ती से कोई भी अधिकारी तैनात नहीं हुआ है।

 

4 of 7
Exam form
मौजूदा समय में 90 पदों में 49 पदों पर प्रमोशन से वनाधिकारी पहुंचे हैं। तीन पदों पर यूपी से आए अधिकारी तैनात हैं। 32 पदों पर प्रभारियों को तैनात कर काम चलाया जा रहा है। इसके बाद भी छह पदों पर कोई भी अधिकारी तैनात नहीं है।
विज्ञापन

5 of 7
Exam form
अब प्रमुख वन संरक्षक (एचआरडी) मोनिष मल्लिक के अनुसार 43 पदों पर भर्ती करने की डिमांड शासन के माध्यम से लोक सेवा आयोग को भेज दी गई है। इन पदों पर अधिकारियों के आने से वनों की सुरक्षा और मजबूत होगी।
विज्ञापन

6 of 7
फॉर्म
पिछले महीने आईएफएस अधिकारियों के तबादले हुए थे। इसमें कई विसंगति सामने आई थीं। इसमें कैंपा के सीईओ पद पर तैनात अधिकारी को हटा दिया गया, लेकिन कोई तैनाती नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
भर्ती
इसके अलावा वन संरक्षक वन्यजीव जैसे पद बनाकर अधिकारियों को तैनात कर दिया गया। अपर मुख्य सचिव डॉ.रणवीर सिंह के अनुसार कुछ विसंगति सामने आई हैं, जल्द ही इन्हें दूर कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें