महिला उद्यमिता पार्क
योजना का प्रारंभ : 15 जुलाई, 2016
देश के आर्थिक विकास की प्रक्रिया में महिलाओं की भागीदारी में तेजी लाने तथा महिलाओं में उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से देश में अपने तरह के पहले महिला उद्यमिता पार्क का शुभारंभ उत्तराखंड राज्य में किया गया।
उद्देश्य : पार्क की स्थापना का उद्देश्य आगामी कुछ वर्षों में 10 हजार महिला उद्यमियों को तैयार करना है।
प्रमुख तथ्य :
- उत्तराखंड में महिला उद्यमिता पार्क की स्थापना कर देश-विदेश की महिला उद्यमियों के लिए अवसर - प्रदान करना है।
- पार्क की स्थापना सितारगंज फेज-2, ऊधमसिंह नगर में (10 एकड़ क्षेत्र) की गई।
- पार्क का निर्माण राज्य संरचना और औद्योगिक विकास कॉर्पोरेशन उत्तराखंड लिमिटेड (SIDKUL-State Industrial Development Corporation of Uttarakhand Ltd.) द्वारा किया गया।
- महिलाओं को रियायती दरों पर भूमि उपलब्ध कराई जाती है।
- राज्य में महिला उद्यमियों द्वारा निवेश करने पर विशेष सुविधा प्रदान की जाती है।
- उद्यमिता पार्क में स्थित इकाइयों में महिलाओं को नौकरियों में आरक्षण की व्यवस्था की है।
- राज्य सरकार ने महिला उद्यमियों द्वारा स्वयं सहायता समूहों और बड़ी इकाइयों की स्थापना पर लाभ हेतु एक एकल-खिड़की छाता - संगठन (Single Window Umbrella Organi-zation) की स्थापना की।
- महिलाओं द्वारा राज्य में छोटे और मध्यम औद्योगिक इकाइयों की स्थापना पर राज्य सरकार सहायता प्रदान करती है।