फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exam Tips: परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए उत्तर लिखने की कला को कैसे सुधारें? अपनाएं ये पांच कारगर टिप्स

Thu, 27 Feb 2025 08:41 AM IST
शिवम गर्ग मार्क रेनेला, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू

सार

Exam Tips: छात्रों को चाहिए कि पढ़ाई के साथ-साथ अपनी लेखन शैली पर भी ध्यान दें। अगर आपको लिखने का हुनर पता है, तो भले ही आपके पास ज्ञान कम हो, लेकिन अपनी लिखावट से आप किसी भी परीक्षा में अच्छे अंक हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
Exam Tips: अक्सर देखा गया है कि कई छात्र पढ़ाई करके ज्ञान तो खूब बटोर लेते हैं, लेकिन परीक्षा में अच्छे अंक नहीं ला पाते। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि उन्हें पता ही नहीं कि प्रश्न का उत्तर कैसे लिखना है। बेशक छात्र कितनी भी पढ़ाई कर लें, यदि उन्हें पढ़ी हुई चीजों को परीक्षा के दौरान आंसर शीट पर उकेरने की कला नहीं मालूम, तो उनका पढ़ा-लिखा किसी काम का नहीं रह जाता। ऐसे में, छात्रों को चाहिए कि पढ़ाई के साथ-साथ अपनी लेखन शैली पर भी ध्यान दें। अगर आपको लिखने का हुनर पता है, तो भले ही आपके पास ज्ञान कम हो, लेकिन अपनी लिखावट से आप किसी भी परीक्षा में अच्छे अंक हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

ऐसे करें शुरुआत

कई बार आपको यह समझ में नहीं आता कि उत्तर लिखने की शुरुआत कैसे करें। ऐसे में, प्रश्न के केंद्र बिंदु को ध्यान में रखकर शुरुआत कर सकते हैं। उदाहरण के लिए अगर प्रश्न बल (फोर्स) से जुड़ा है, तो इसकी परिभाषा लिखते हुए उत्तर की शुरुआत की जा सकती है।
विज्ञापन

3 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

टुकड़ों में तोड़कर सोचें

किसी प्रश्न को कई खंडों में तोड़कर सोचने की कोशिश करें। इससे सवाल से जुड़े कई विचार आपके मन में आएंगे। जो भी जानकारियां आप याद कर पा रहे हैं उसे लिखते चलें। आपको यह भी ध्यान रखना होगा कि उत्तर लिखते समय हरेक पैराग्राफ और प्रत्येक वाक्य प्रश्न की मांग पर ही केंद्रित हों। ऐसा अधिक अभ्यास से ही संभव है।

4 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

वन आईडिया रूल

यह नियम काफी सरल होने के साथ बेहद कारगर भी है। इसके जरिये आप अपने उत्तरों को प्रभावी बना सकते हैं। यह कायदा एक समय में एक ही प्रश्न या विचार पर ध्यान केंद्रित करने पर जोर देता है। जब आप किसी प्रश्न का उत्तर लिख रहें हों, तो केवल उससे जुड़ी जानकारियों के बारे में ही सोचें। ऐसा करके आप उत्तर में जो भी लिखेंगे, वह उत्तर जांचने वाले को निश्चित रूप से प्रभावित करेगा।
विज्ञापन

5 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

हाइलाइट करना न भूलें

प्रश्न को तल्लीनता से पढ़ने से ही आप उसकी मांग को समझ सकते हैं। प्रश्न की मांग को समझकर लिखना शुरू करें। सबसे जरूरी बात यह है कि प्रश्न से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों को हाइलाइट करना न भूलें। इससे आपका उत्तर आकर्षक लगेगा और इस पर परीक्षक का ध्यान तुरंत चला जाएगा। इससे परीक्षा में अच्छे अंक मिलेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

कई तरीके आजमाएं

परीक्षा कक्ष में जाकर अचानक से ही अच्छा उत्तर नहीं लिखा जा सकता है। इसके लिए आपको लगातार लिखने का अभ्यास करते रहना होगा। जिस विषय या टॉपिक को आप एक बार पढ़ लें, उससे जुड़े प्रश्नों के उत्तर निर्धारित समय में अलग-अलग तरीकों से लिखने की कोशिश करें। ऐसा करने से आप प्रश्न से जुड़े कई दृष्टिकोण समझ पाएंगे और उत्तर में गहराई भी दिखेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें