फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमां की उड़ान: इस रॉकेट से आम आदमी भी कर सकेंगे अंतरिक्ष का दौरा, जानिए क्या है योजना

Thu, 11 Mar 2021 03:30 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Starship Rocket of SpaceX - फोटो : social media
आसमान को छूना तो हर कोई चाहता है, लेकिन मौका सबको कहां मिल पाता था। खैर, अब यह बात पुरानी हो गई। अब आप भी आसमान छू सकते हैं। आपका यह सपना जल्द ही पूरा करने की पुरजोर कोशिश में जुटे हैं दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स। नाम है एलन मस्क। जी हां, ये वही युवा उद्यमी एलन मस्क हैं जो अमेरिका में अपनी निजी अंतरिक्ष कंपनी स्पेसएक्स संचालित करते हैं। रात में जब कभी हमारी नजरें आसमान के चांद-सितारों की ओर जाती है तो यकायक हम टकटकी लगाकर उन्हें निहारने लगते हैं।

कई दफा यह ख्याल भी मन में आता है कि ये आसमानी सितारे जो जमीं से इतने सुंदर और आकर्षक दिखाई देते हैं, वे करीब से देखने पर कैसे लगते होंगे। आखिर धरती पर ऐसा कौन सा इंसान होगा, जिसने बचपन में कभी चांद-सितारों की कहानियां न सुनी हों या चांद-सितारों को तोड़ लाने का ख्वाब न देखा हो। सोचिए अगर इन्हीं चांद सितारों के बीच आपको रहने का मौका मिले तो कैसा रहेगा।

एलन मस्क आम आदमी को अंतरिक्ष की सैर कराना चाहते हैं। वे इस परियोजना पर तेजी से काम भी कर रहे हैं। हालांकि, आम आदमी को अंतरिक्ष का दौरा करने के लिए मोटी रकम खर्च करनी पड़ सकती है। आइए जानते हैं क्या है एलन मस्क की योजना और कैसे आम आदमी कर सकेंगे अंतरिक्ष की सैर...
विज्ञापन

2 of 5
Elon Musk - फोटो : Social Media
स्पेसएक्स के संस्थापक एवं सीईओ एलन मस्क अपने डिजाइन किए हुए बाहुबली रॉकेट स्टारशिप के जरिये आम आदमी को अंतरिक्ष में ले जाने की एक बड़ी महत्वाकांक्षी योजना पर काम कर रहे हैं। वे अपनी इस योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए लंबे समय से काम कर रहे हैं। हाल ही में स्पेसएक्स का स्टारशिप एसएन-10 रॉकेट सफल लैंडिंग के बाद हुए एक धमाके में नष्ट हो गया, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। वे अपनी टीम के साथ फिर काम पर जुट गए।

यह भी पढ़ें: जानिए दुनिया के सबसे मशहूर अरबपति दिग्गजों की कहानी, टॉप पर रहने के लिए होती है कांटे की टक्कर
विज्ञापन

3 of 5
spacex's starship rocket prototype - फोटो : social media
दरअसल, एलन मस्क एक ऐसा रॉकेट बनाने का प्रयास कर रहे हैं, जो हवाई जहाज या अन्य वाहनों की तरह बार-बार उपयोग में लिया जा सके। ताकि रॉकेट का खर्च बचने से यात्रा सुलभ और सस्ती हो सके। अभी तक जो रॉकेट उपलब्ध वे सब एक ही बार उपयोग में लिए जा सकने योग्य हैं। इस वहज से अंतरिक्ष स्टेशन तक आने-जाने में बड़ा खर्च आता है। हालांकि, अपने इस भारी-भरकम और महंगे शक्तिशाली रॉकेट के बलास्ट हो जाने को लेकर एलन मस्क की खूब आलोचना भी हुई है। लेकिन वे अक्सर, इन आलोचनाओं को भी अपनी मजबूती में बदल लेते हैं।

4 of 5
Spacex launch first astronauts into orbit - फोटो : ANI
मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के स्टारशिप रॉकेट के मल्टीटाइम यूजेबल बनने के बाद भविष्य में मनुष्यों को पृथ्वी जैसी सुगमता वाले अन्य ग्रहों पर बसाने की योजना साकार हो सकेगी। बता दें कि एलन मस्क ने मंगल ग्रह पर एक मानव बस्ती बसाने की परियोजना भी शुरू कर रखी है। वे इसकी संभावनाओं को तलाश रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: भारतीय नौसेना की पनडुब्बियां: रोचक तथ्य, श्रेणियां और उपलब्धियां यहां जानिए
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्टारशिप रॉकेट - फोटो : Twitter - @SpaceX
मंग्रल या अन्य ग्रहों पर इंसानों को सैर-सपाटे के लिए ले जाने को लेकर एलन मस्क और उनकी स्पेसएक्स कंपनी 2012 से लगातार स्टारशिप रॉकेट, इसके बूस्टर इंजन, स्टारशिप कार्गो, यात्री रॉकेट विकसित करने पर काम रही है। भले ही इसके कई परीक्षण अलग-अलग स्टेज में विफल रहे हैं, लेकिन उनके प्रयास जारी हैं।

यह भी पढ़ें: न कोचिंग न टेस्ट सीरीज, इंटरनेट से पढ़ाई कर आईएएस बनीं अनुकृति से जानिए सिविल सेवा के टिप्स
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें