तो चलिए हम आपको उन पाठ्यक्रम से अवगत करते हैं जिसमें बच्चों को Education loan मिल सकता है। आपको बता दें की पाठ्यक्रम तो कई होते हैं लेकिन कुछ कोर्सेज है जिनको लेकर आपको आसानी से लोन मिल सकता है, वे हैं फुल टाइम, पार्ट टाइम या वोकेशनल कोर्स के साथ ही आर्किटेक्चर, मेडिकल, होटल, मैनेजमेंट, इंजीनियरिंग इत्यादि कोर्सेज से स्नातक व परास्नातक की पढ़ाई के लिए बैंक द्वारा लोन लिया जा सकता है। लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह है की बैंक द्वारा लोन वही ले सकता है जो भारतीय नागरिक हो। लेकिन Education loan लेने के लिए युवा 12वीं परीक्षा पास कर चुका हो।