CUET UG Exam Tips 2025: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित सीयूईटी-यूजी की परीक्षा 08 मई, 2025 से प्रारंभ होनी संभावित है। यह परीक्षा 13 भारतीय भाषाओं में कंप्यूटर आधारित परीक्षण (सीबीटी मोड) के माध्यम से आयोजित की जाएगी। इस प्रवेश-परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए अभ्यर्थियों के पास कम समय ही बचा है। इसलिए अब आपको इस समय की उपयोग एक सुनियोजित रणनीति से करना चाहिए, जिससे परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करके आप अपने पसंदीदा कॉलेज एवं पाठ्यक्रम में प्रवेश ले सकें।