एनटीए सीयूईटी 2022
- फोटो : NTA
एनटीए द्वारा 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी प्रवेश परीक्षा
सीयूईटी शैक्षणिक वर्ष 2022-23 के लिए देश भर के केंद्रीय और अन्य भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों / संस्थानों द्वारा पेश किए जाने वाले विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अखिल भारतीय प्रवेश परीक्षा है। इस साल पहली बार एनटीए द्वारा प्रवेश परीक्षा 13 भाषाओं - हिंदी, मराठी, गुजराती, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, उर्दू, असमिया, बंगाली, पंजाबी, ओडिया और अंग्रेजी में आयोजित की जा रही है। सीयूईटी को राज्य/ निजी/ मानित विश्वविद्यालयों द्वारा भी अपनाया जा सकता है। विभिन्न संकाय में दाखिलों के लिए होने वाली परीक्षा के लिए सभी प्रश्न-पत्रों को केवल एनसीईआरटी के 12वीं कक्षा के सिलेबस के आधार पर तैयार किया जाएगा।