सीयूईटी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
CUET 2022: कौन-कौन विश्वविद्यालय हो रहे शामिल?
सीयूईटी में कुल 85 विश्वविद्यालय हिस्सा ले रहे हैं। इनमें 44 केंद्रीय विश्वविद्यालय, राज्यों के 12 विश्वविद्यालय, 10 डीम्ड विश्वविद्यालय और 19 निजी विश्वविद्यालय शामिल हो रहे हैं। इनमें दिल्ली विश्वविद्याल, जामिया मिल्लिया विश्वविद्यालय, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय आदि शामिल हैं। हालांकि, यूजीसी ने हाल ही में जारी किए गए अपने नोटिस में बताया है कि पूर्वोत्तर राज्यों के 8 और उत्तराखंड के 1 विश्वविद्यालय को सीयूईटी की अनिवार्यता से अलग रखा गया है।