आठ दिंसबर को सीटीईटी (CTET) की परीक्षा है। सभी उम्मीदवारों के लिए यह समय काफी महत्वपूर्ण है। आपने परीक्षा के लिए तैयारी तो पूरी कर ली होगी। पर अंतिम समय अगर उम्मीदवार रिवीजन ढंग से कर लें तो ये सोने पर सुहागा हो जाता है। आप और अधिक विश्वास से भर जाते हैं। ज्यादातर छात्र अंतिम समय में नया टॉपिक उठाकर पढ़ने लगते हैं। इस समय में आपको ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए, क्योंकि पहले तो यह आपका ज्यादा समय लेगा, दूसरा अगर आपको टॉपिक समझने में परेशानी आई तो आपका विश्वास भी कम हो सकता है। हम आपके लिए लेकर आए है अंतिम समय में रिवीजन करने के टिप्स..