फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: जानिए किन देशों में कितनी मौतें?कितने संक्रमित

Tue, 03 Mar 2020 08:35 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
चीन के वुहान शहर से दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। भारत में भी सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमित दो मरीजों की पुष्टि हुई। एक संक्रमित मरीज दिल्ली और दूसरा तेलंगाना से है। दोनों ही विदेश यात्रा से लौटे हैं। दिल्ली का रहने वाला संक्रमित मरीज इटली और तेलंगाना का, दुबई की यात्रा से लौटा है। दोनों पर करीब से निगरानी रखी जा रही है। इस खतरनाक विषाणु से वैश्विक स्तर पर मरने वालों की संख्या तीन हजार और संक्रमित मरीजों की संख्या 88 हजार से ज्यादा पहुंच गई है। यूरोप कोरोना की वजह से अलर्ट पर है, क्योंकि यहां एक ही दिन में इस वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या में 50 फीसदी बढ़ोतरी हुई है। आइए जानते हैं COVID-19 से किन देशों में कितनी मौतें हुई हैं और कितने लोग संक्रमित हैं?

 
विज्ञापन

2 of 7
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
चीन: कोरोना वायरस चीन से ही विश्व में फैला है। 
संक्रमित व्यक्तियों की संख्या: 80,134
मरने वालों की संख्या         : 2,912

ये आंकड़ें चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग द्वारा जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

3 of 7
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
 
  देश   संक्रमित मरीज
अल्जीरिया   3
अंडोरा   1
ऑस्ट्रेलिया  29
ऑस्ट्रिया  14
बहरीन 47
बेल्जियम 1
ब्राज़ील 2

इस खतरनाक वायरस की चपेट में 58 से ज्यादा देश आए हैं। अगली स्लाइड में देखिए और किन देशों में कितने संक्रमित और मौतें
 

4 of 7
छावला कैंप में महिलाएं - फोटो : pti
देश  संक्रमित मरीज
डेनमार्क  3
मिस्त्र 2
फिनलैंड 6
फ्रांस 130
हांगकांग 98
इंडोनेशिया 2
ईरान 978


 
विज्ञापन

5 of 7
कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया
अमेरिका में कोरोना वायरस के 98 मामलों की पुष्टि हो गई है। यहां इस वायरस से दो लोगों की मौत हो गई है।
ईराक- 19
इजराइल- 10
कुवैत- 56
लेबनान- 10

चीन के बाद सबसे ज्यादा कोरोना वायरस का कहर इटली में मचा है।
इटली में कोरोना संक्रमित: 1,694
मरने वाले मरीजों की संख्या: 34

 
विज्ञापन

6 of 7
कोरोनावायरस - फोटो : PTI
क्या है कोरोनावायरस?
कोरोनावायरस एक तरह का संक्रमित होने वाला वायरस है। यह वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में संक्रमण के जरिए फैलता है। दुनिया के तमाम देशों में यह वायरस चीन से आने वाले यात्रियों के जरिए ही पहुंच रहा है। इस वायरस के लक्षण निमोनिया की ही तरह हैं। यह वायरस कोरोनो वायरस परिवार से संबंध रखने वाला वायरस है।

कोरोनावायरस जानवरों में भी पाया जाता है। समुद्री जीव-जंतुओं के जरिए यह वायरस चीन के लोगों में फैला। दक्षिण चीन में समुद्र के आसपास रहने वाले लोगों को सबसे पहले इस वायरस ने चपेट में लिया, जिनमें वुहान शहर है। दक्षिण चीन के बाजार जहां काफी मात्रा में समुद्री जीव मिलते हैं, उनके जरिए यह वायरस लोगों में फैला। इस बाजार में समुद्री जीव जिंदा भी मिलते हैं और उनका मांस भी मिलता है। यहीं से इस वायरस ने चीन के निवासियों को अपनी चपेट में लिया। जानवरों से फैलने वाले कोरोनावायरस सिवीर एक्यूट रेस्परटॉरी सिंड्रोम (गंभीर श्वसन लक्षण) और मिडिल इस्टर्न रेस्परटॉरी सिंड्रोम दोनों तरह का होता है। मिडिल इस्टर्न रेस्परटॉरी सिंड्रोम (मेर्स) अफ्रीकी और शियाई ऊटों के जरिए मनुष्य में फैलता है। चमगादड़ ऐसा जीव है जिसमें सिवीर एक्यूट रेस्परटॉरी सिंड्रोम (गंभीर श्वसन लक्षण) और मिडिल इस्टर्न रेस्परटॉरी सिंड्रोम दोनों तरह का कोरोनो वायरस होता है। ऐसे में अभी पता नहीं चला है कि यह कोरोना वायरस सांपों या चमकादड़ों में से किसके जरिए इंसानों में फैला है क्योंकि यह एक अलग तरह का कोरोना वायरस है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कोरोनावायरस ,जानिए क्या है सच - फोटो : Amar Ujala
फेफड़े को कैसे पहुंचाता है नुकसान?
COVID-19 वायरस से संक्रमित मरीजों में ज्यादातर के फेफड़े खराब हो जाते हैं। फ्लू की ही तरह कोरोना भी सांस से संबंधित बीमारी है। यह वायरस तब फैलता है जब इससे संक्रमित मरीज खांसता या फिर छींकता है। किसी के नजदीकी संपर्क में आने से यह वायरस दूसरे व्यक्ति को प्रभावित करता है। इसके लक्षण भी फ्लू के लक्षण की ही तरह होते हैं। इसमें बुखार आता है और सांस लेने में दिक्कत के साथ ही सिर में भारीपन होने लगता है। इसी तरह के लक्षण निमोनिया में भी होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें