फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजी से ठीक हो रहे हैं कोरोना वायरस के मरीज, सरकारी अखबार ने किया दावा

Thu, 27 Feb 2020 10:15 AM IST
Trainee Trainee एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
कोरोनावायरस (Covid 19 - Coronavirus) ने चीन समेत पूरी दुनिया में तहलका मचा रखा है। भारत समेत 29 देश इसकी चपेट में आ चुके हैं। चीन में तो कोरोनावायरस के संक्रमण से होने वाली मौतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO - World Health Organisation) आए दिन बढ़ते संक्रमण के नए आंकड़े जारी कर रहा है। पर यहां हम आपको ऐसी रिपोर्ट के बारे में बता रहे हैं, जिसमें दावा किया है कि कोरोना के मरीजों के स्वास्थ्य में तेजी से फायदा हो रहा है।

आखिर क्या कहती है रिपोर्ट? क्या कहते हैं आंकड़े? और कौन सी वो जगह हैं जहां इस वायरस का असर बेअसर होता जा रहा है? इन सभी सवालों के जवाब आपको आगे की स्लाइड में मिल जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 6
  • चीन के एक सरकारी अखबार ने दावा किया है कि शंघाई में कोरोना वायरस (Coronavirus) के मरीजों की तबीयत में तेजी से सुधार हो रहा है।
  • चाइना डेली (China Daily) में प्रकाशित एक खबर के मुताबिक शंघाई में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के ठीक होने का यह आंकड़ा लगभग 75 प्रतिशत तक पहुंच गया है।
  • शंघाई मुनसिपल हेल्थ कमीशन ने यह जानकारी दी है। हालांकि चाइना डेली चीन का सरकारी अखबार है, जिसकी खबरें अकसर संदेह के घेरे में रहती हैं।
  • आपको बता दें कि जब कोरोना वायरस की शुरुआत हुई थी तो कुछ समय तक इसकी जानकारी छिपाए जाने के कारण चीन की आलोचना होती रही।
  • अखबार के छपी खबर के मुताबिक, शंघाई के एक अस्पताल से 7 कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों को जांच के बाद डॉक्टरों ने उनको घर भेज दिया है।
  • इसमें से एक मरीज को 32 दिन पहले बेहद गंभीर स्थिति में भर्ती कराया गया था। लेकिन लगातार इलाज मिलने के बाद अब उस मरीज की स्थिति में काफी सुधार हो गया है।
  • अभी तक इस अस्पताल से लगभग 261 लोगों का इलाज कर उन्हें ठीक किया जा चुका है। लेकिन अब भी अस्पताल में बड़ी संख्या में मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन

3 of 6

चीन को मिला जापान और द. कोरिया का साथ

कोरोना वायरस के चलते इस समय चीन बहुत बुरे दौर से गुजर रहा है। कोरोना वायरस से निपटने के लिए चीन ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। एक खबर के मुताबिक अब इस महामारी से लड़ने के लिए चीन को जापान और दक्षिण कोरिया के साथ मिल गया है।  गौरतलब है कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कोरोना वायरस के चलते चीन में सबसे बड़ी हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर दी है।

4 of 6

वुहान प्रांत सबसे ज्यादा प्रभावित 

इस समय चीन में कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा कहर वुहान प्रांत में है। चीन की आर्थिक राजधानी वुहान के संकटग्रस्त होने को लेकर वैश्विक स्तर पर चिंता जाहिर की जा रही है। यह भी ध्यान देने वाली बात है कि वुहान में कोरोना से ग्रस्त मरीजों का इलाज करते हुए कई डॉक्टरों की जान चुकी है।

विज्ञापन

5 of 6

बुजुर्गों और बीमारों लोगों को ज्यादा खतरा-

COVID-19 का खतरा बुजुर्गों और उन लोगों को सबसे ज्यादा है जो पहले से ही किसी बीमारी से जूझ रहे हैं।
इन लोगों के COVID-19 बीमारी के गंभीर रूप से ग्रसित होने की आशंकाएं बहुत बढ़ जाती हैं।
एक ताजा रिपोर्ट में कोरोना वायरस के करीब 45 हजार मामलों का विश्लेषण कर यह जानकारी दी कि इस वायरस से संक्रमित मरीजों की मृत्यु दर 10.5 प्रतिशत है। इसके साथ ही डायबिटीज, कैंसर और सांस संबंधी बीमारियों से ग्रस्त मरीजों में कोरोना संक्रमण होने का खतरा बहुत बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वृद्धों को भी इस वायरस से संक्रमण का खतरा ज्यादा है। वहीं डब्ल्यूएचओ के पिछले हफ्ते जारी बयान के मुताबिक बच्चों में भी यह संक्रमण देखा जा रहा है लेकिन, नौ साल से कम उम्र के बच्चों में अब तक कहीं भी संक्रमण का कोई भी मामला दर्ज नही हुआ है।

ये भी पढ़ें :- कोरोनावायरस: स्वास्थ्य मंत्रालय का परामर्श, दक्षिण कोरिया, ईरान और इटली की यात्रा से बचें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें