आर्टिकल 371
- फोटो : self
अनुच्छेद-371 Article 371
भारतीय संविधान में अनुच्छेद-370 की तरह ही एक अनुच्छेद-371 भी है। यह अनुच्छेद भारत के पूर्वोत्तर और कुछ सीमांत राज्यों के लिए प्रदत्त विशेष प्रावधानों के संदर्भ में है। इस कानून के तहत वहां की जनजातियों, और स्थानीय संस्कृति को विशेष तौर पर संरक्षण दिया गया है। साथ ही यह अनुच्छेद राष्ट्रपति को महाराष्ट्र में मराठवाड़ा और विदर्भ तथा शेष भाग, वहीं गुजरात के सौराष्ट्र, कच्छ और कुछ शेष हिस्से के लिए अलग विकास बोर्ड गठन करने का अधिकार भी देता है। अनुच्छेद-371 के ए, बी, सी, डी, ई, एफ, जी, एच, जे और आई आदि भाग हैं। ये भाग अलग-अलग उत्तर पूर्वी राज्यों से संबंधित हैं। जैसे- अनुच्छेद-371ए नगालैंड, अनुच्छेद-371बी असम के लिए, अनुच्छेद-371सी मणिपुर में लागू है। जब कभी इन कानूनों में बदलाव का मुद्दा उठता है तो राज्य से लेकर केंद्र तक देश भर में सियासी तूफान उठने लगता है।