k sivan
- फोटो : PTI
डॉ. के. सिवन ने बाताया कि 'मेरी पूरी शिक्षा सरकारी संस्थानों से हुई है। जब मैं युवा था, काफी शर्मीला था। जहां तक मेरे करियर की बात है, तो मुझे कभी वो नहीं मिला जो मैंने पहली बार में चाहा। पहले मैं इंजीनियरिंग करना चाहता था, लेकिन बीएससी मैथ्स करना पड़ा। बाद में इंजीनियरिंग की। इसके बाद मैं आईसैट ज्वाइन करना चाहता था, लेकिन वीएसएससी (VSSC) ज्वाइन किया। यहां भी मैं कुछ और ज्वाइन करना चाहता था, लेकिन मुझे PSLV प्रोजेक्ट मिला। इससे मैनें सीखा कि जिंदगी और करियर बेस्ट च्वाइस के बारे में नहीं है। जरूरी ये है कि आपको मिले अवसर से आप कैसे बेस्ट निकाल पाते हैं।'