CBSE Board Exam: शिक्षा प्रणाली में बड़े बदलाव के तहत केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने साल में दो बार बोर्ड परीक्षा आयोजित करने का फैसला लिया है। यह बदलाव राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत किया गया है, जिसका उद्देश्य छात्रों को अधिक अवसर देना और परीक्षा का तनाव कम करना है।
अब तक, छात्र एक ही बोर्ड परीक्षा में अपने प्रदर्शन पर निर्भर रहते थे, लेकिन टू-एग्जाम फॉर्मूला लागू होने के बाद वे साल में दो बार परीक्षा दे सकेंगे, जिससे उन्हें अपनी तैयारी सुधारने और बेहतर स्कोर करने का अवसर मिलेगा।
इस बदलाव से सिलेबस, मार्किंग पैटर्न, परीक्षा प्रणाली और छात्रों की रणनीति में क्या बदलाव आएंगे? यह नया सिस्टम कैसे काम करेगा? और छात्रों के लिए यह कितना फायदेमंद होगा? आइए, इन सभी सवालों के जवाब विस्तार से जानते हैं।