फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड: 9वीं से लेकर 12वीं तक के सिलेबस में नहीं होगी कटौती, पढ़िए पूरी खबर

Sat, 03 Apr 2021 10:40 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 2021-22 अकादमिक वर्ष के लिए नौवीं कक्षा से लेकर बारहवीं कक्षा तक के छात्रों के पाठ्यक्रम में कोई कटौती नहीं करेगा। 
विज्ञापन
1 of 3
सीबीएसई - फोटो : social media
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 2021-22 अकादमिक वर्ष के लिए नौवीं कक्षा से लेकर बारहवीं कक्षा तक के छात्रों के पाठ्यक्रम में कोई कटौती नहीं करेगा। बोर्ड के नए पाठ्यक्रम के अनुसार, शैक्षणिक वर्ष 2021-22 के लिए नौवीं से लेकर बारहवीं कक्षा तक के छात्रों को पाठ्यक्रम में कोई राहत नहीं दी जाएगी और सिलेबस को कम नहीं किया जाएगा। आपको बता दें कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने पिछले साल नौवीं से लेकर बारहवीं कक्षा तक के छात्रों के सिलेबस में 30 फीसदी से ज्यादा कटौती की थी। यह कटौती अकादमिक वर्ष 2020-21 के लिए की गई थी। उस वक्त सीबीएसई का कहना था कि पाठ्यक्रम में यह कटौती कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थितियों के बीच छात्रों को राहत देने और उनके तनाव को कम करने के लिए की गई है।

 
विज्ञापन

2 of 3
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
ऐसे में अब सीबीएसई छात्रों को 2021-22 अकादमिक वर्ष के लिए पाठ्यक्रम में कोई राहत नहीं दे रही है। पिछले साल के सिलेबस कटौती का फायदा इस साल मई-जून में होने वाली परीक्षाओं में छात्रों को मिलेगा। सीबीएसई ने पिछले साल जिस सिलेबस में कटौती की थी उसे इस साल के शैक्षणिक वर्ष में फिर से वापस लाया गया है। छात्र शैक्षणिक वर्ष 2021-22 के पाठ्यक्रम को सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए देख सकते हैं। बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट http://cbseacademic.nic.in/ है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
छात्राएं (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
सीबीएसई द्वारा जारी नए पाठ्यक्रम के अनुसार, पिछले शैक्षणिक वर्ष में जिन अध्यायों और विषयों को कम कर दिया गया था, उन्हें आगामी शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए आधिकारिक पाठ्यक्रम में बहाल कर दिया गया है। गौरतलब है कि वैश्विक कोरोना महामारी की वजह से पिछले साल मार्च से ही स्कूलों को बंद कर दिया गया था और छात्रों की पढ़ाई ऑनलाइन माध्यमों के जरिए हो रही थी। अब धीरे-धीरे स्कूल खुले हैं और विद्यार्थी ऑफलाइन कक्षाएं ले रहे हैं। हालांकि, कई राज्यों में कोरोना वायरस के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए ऑफलाइन कक्षाओं को फिर से बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें