फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE BOARD EXAM 2018: अंग्रेजी के आसान प्रश्नपत्र से खिले चेहरे, पहली बार आया कॉमन पेपर

Tue, 06 Mar 2018 11:02 AM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
परीक्षा देकर खुशी से खिले चेहरे - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गई हैं। सीबीएसई में पहली बार ऐसा हुआ कि देश-विदेश में अंग्रेजी का एक ही कॉमन पेपर आया।  इससे पहले हर रीजन के मुताबिक प्रश्नपत्र आते रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
परीक्षा देकर खुशी से खिले चेहरे - फोटो : अमर उजाला
12वीं अंग्रेजी के आसान प्रश्नपत्र से छात्रों के चेहरे खिल उठे। हाई ऑर्डर थिंकिंग स्किल वाले प्रश्न आने के बावजूद पेपर काफी संतुलित व रोचक रहा। हालांकि कुछ विद्यार्थियों ने प्रश्न पत्र लंबा होने की शिकायत भी की लेकिन पेपर देकर निकले ज्यादातर छात्र-छात्राएं खुश नजर आ रहे थे।
विज्ञापन

3 of 6
परीक्षा देकर खुशी से खिले चेहरे - फोटो : अमर उजाला
 अंग्रेजी के प्रश्न पत्र को ज्यादातर विद्यार्थियों और शिक्षकों ने काफी रोचक व स्टूडेंट फ्रेंडली बताया। सीबीएसई दसवीं परीक्षा की शुरुआत इन्फॉर्मेशन टेक्नॉलॉजी (आईटी) समेत 12 अन्य अतिरिक्त विषयों के पेपर से हुई। 

4 of 6
परीक्षा देकर खुशी से खिले चेहरे - फोटो : अमर उजाला
बारहवीं के अंग्रेजी के प्रश्नपत्र के बारे में शिक्षकों का कहना था कि अंग्रेजी इलेक्टिव (सी), अंग्रेजी कोर, अंग्रेजी इलेक्टिव (एन) तीनों के प्रश्न काफी संतुलित थे। प्रश्न पत्र में मूल्य आधारित, एनसीईआरटी पाठ्यक्रम से ही प्रश्न पूछे गए। किसी छात्र ने किसी भी प्रश्न में उलझने की शिकायत नहीं की।
विज्ञापन

5 of 6
परीक्षा देकर खुशी से खिले चेहरे - फोटो : अमर उजाला
अंग्रेजी शिक्षक की राय
डीएवी, मौसम विहार की प्रिंसिपल व अंग्रेजी शिक्षिका वंदना कपूर ने बताया कि पेपर संतुलित था। प्रश्नों की क्वालिटी काफी अच्छी और संतुलित थी, लिहाजा बच्चों को दिक्कत नहीं हुई। पहली बार देश-विदेश में एक कॉमन प्रश्न पत्र आना भी काफी अच्छा रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
परीक्षा देकर खुशी से खिले चेहरे - फोटो : अमर उजाला
प्रश्न पत्र में रीडिंग पैसेज के सेक्शन को भी हल करने में बच्चों को परेशानी नहीं हुई। विद्यार्थियों को बीते साल से भी ज्यादा आसान इस साल का पेपर लगा। पेपर ऐसा था कि औसत छात्र भी आसानी से अच्छे अंक प्राप्त कर सकता है। कुछ भी पाठ्यक्रम के बाहर से नहीं पूछा गया। राइटिंग स्किल का सेक्शन विद्यार्थियों को खूब भाया, जिसे छात्र यदि समझ-बूझ के साथ हल करते हैं तो उन्हें अच्छे अंक आ सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें