CTET July Exam 2020 : केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) जुलाई 2020 के लिए होने वाली परीक्षा के पंजीकरण और ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि दूसरी बार बढ़ा दी गई है। जिसे बढ़ाकर 24 फरवरी 2020 से 2 मार्च, 2020 कर दिया गया था। सोमवार को सीबीएसई ने अंतिम तिथि को फिर आगे बढ़ा दिया है। सीबीएसई के मुताबिक प्रशासनिक कारणों से अब आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 09 मार्च, 2020 (रात 11:59 बजे) तक कर दी गई है। उम्मीदवार 13 मार्च, 2020 (दोपहर 15:30 बजे) तक ऑनलाइन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। इससे अभ्यर्थियाें को अब 17 मार्च से 24 मार्च, 2020 तक आवेदन में करेक्शन का समय मिलेगा।