CBSE Class 12 Biology Exam: कक्षा 12वीं की जीव विज्ञान की परीक्षा सिर्फ अच्छे नंबर पाने तक ही सीमित नहीं होती। यह परीक्षा भविष्य में मेडिकल, बायोटेक्नोलॉजी और लाइफ साइंस पढ़ाई के लिए भी मदद करती है। यही वजह है कि इस विषय में बेहतर स्कोर करने के लिए सिर्फ मेहनत ही नहीं, बल्कि प्लान और नियमित पढ़ाई भी जरूरी होती है। अगर आप CBSE Biology 2026 में 90 या उससे ज्यादा अंक लाने का लक्ष्य रखते हैं, तो नीचे बताई गई रणनीतियां आपकी तैयारी को आसान और ज्यादा असरदार बना सकती हैं।
सीबीएसई 10वीं की परीक्षाएं फरवरी 2026 से शुरू होंगी, जबकि कक्षा 12 की जीव विज्ञान की परीक्षा 27 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी। छात्रों की तैयारी में मदद के लिए बोर्ड ने जीव विज्ञान का सैंपल पेपर भी जारी किया है।
सैंपल पेपर के अनुसार, परीक्षा में कुल 33 प्रश्न होंगे और सभी प्रश्न अनिवार्य होंगे। प्रश्नपत्र को 5 खंडों में बांटा गया है:
- खंड क: 16 प्रश्न, प्रत्येक 1 अंक के
- खंड ख: 5 प्रश्न, प्रत्येक 2 अंक के
- खंड ग: 7 प्रश्न, प्रत्येक 3 अंक के
- खंड घ: 2 केस स्टडी वाले प्रश्न, प्रत्येक 4 अंक के
- खंड उ: 3 प्रश्न, प्रत्येक 5 अंक के