हाल ही के दिनों में देशभर में बेतहाशा बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों के कारण कई परीक्षाओं को स्थगित और कुछ को रद्द किया गया है। इस बीच, इसी परिस्थिति के चलते यह कयास लगाए जा रहे थे कि सीबीएसई द्वारा पूर्व में स्थगित की गईं 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं को अब रद्द कर दिया जाएगा। इतना ही नहीं, दावा किया जा रहा था कि परीक्षा की जानकारी बाद में साझा की जाएगी। मीडिया के वर्ग में आई इन रिपोर्टों के कारण कई छात्रों का करिअर प्रभावित हो जाता, लेकिन सीबीएसई ने इसका खंडन कर दिया है।