जिन छात्रों ने 21 फरवरी से 29 मार्च, 2019 तक आयोजित सीबीएसई 10वीं की परीक्षा दी थी, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे अपना रोल नंबर, पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि का उपयोग करके परीक्षा परिणाम को ऑनलाइन डाउनलोड करें। (लिंक अभी सक्रिय नहीं है।) CBSE 10th Result 2019 ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करें।
आपको बता दें कि, पिछले वर्ष CBSE 10वीं परीक्षा में लगभग 1624682 विद्यार्थियों ने पंजीकरण किया था, वहीं लगभग 1408594 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए थे। 2018 में लगभग 27476 छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए थे।
ऐसे करें डाउनलोड CBSE 10th Result 2019-
चरण 1: बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट
http://www.cbse.nic.in/ पर जाएं।
चरण 2: मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
चरण 3: सीबीएसई कक्षा 10वीं परिणाम 2019 डाउनलोड करें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।