सीबीएसई 10वीं की टर्म-2 बोर्ड परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
CBSE 10th Result 2022: इन तारीखों को हुई थी परीक्षा
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से कक्षा दसवीं की टर्म-2 बोर्ड परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल, 2022 से लेकर 24 मई, 2022 तक किया था। दसवीं की परीक्षा में करीब 21 लाख छात्रों ने भाग लिया था। बता दें कि सीबीएसई ने कोरोना महामारी के प्रकोप को ध्यान में रखते हुए दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा को दो सत्र टर्म-1 और टर्म-2 में आयोजित कराने का फैसला लिया था। दोनों ही कक्षाओं में करीब 35 लाख छात्रों ने भाग लिया है।