Motivation in Life Tips: कभी-कभी हमारे साथ ऐसा होता है कि किसी भी काम को करने का मन नहीं करता, लेकिन काम करना जरूरी होता है। इसके लिए प्रेरणा चाहिए। प्रेरणा एक ऐसी ऊर्जा है, जो हमें आगे बढ़ने और काम करने की ताकत देती है। बस हमें एक छोटी-सी चिंगारी चाहिए, और जैसे ही वह मिल जाती है, फिर हमें कोई रोक नहीं सकता। चाहे हालात जैसे भी हों, अगर हम प्रेरणा को समझ लें तो यह हमें रोजमर्रा की जिंदगी और भविष्य, दोनों में आगे बढ़ने की शक्ति देती है।