इन्वर्टिस विश्वविद्यालय ने पहली बार नेशनल असोसिएशन फाॅर स्टूडेन्ट्स आॅफ आर्किटेक्चर (नासा), इंडिया के सहयोग से ’’ज़ोनासा’’ का आयोजन किया। ये राष्ट्रीय कार्यक्रम 01 से 04 अक्टूबर को इन्वर्टिस के हरे-भरे परिसर में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की थीम ’’अनंतीकर्षा’’ चुनी गई जिसका अर्थ है ’अंनत चित्रकारी’।
विज्ञापन
2 of 10
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मशहूर आर्किटेक्ट यतिन पांडेय जो कि एक लेखक, शोधकर्ता, विद्धान, कार्यकर्ता भी हैं। उनकी विख्यात कंपनी ’’फुटप्रिंट्स’’ ने वास्तु-शिल्प के क्षेत्र में बहुत से शोध किये है और उन्होने वास्तु-शिल्प की बारीकियों को छात्रों के साथ साझा किया।
विज्ञापन
3 of 10
इन्वर्टिस विश्वविद्यालय में चल रहे चार दिवसीय राष्ट्रीय समारोह ’’जोनासा 2016’’ के दूसरे दिन भी धमाल और मस्ती का समा जारी रहा। थीम ’’अनंतीकर्षा’’ के अनुरूप दूसरे दिन की शुरूआत औपचारिक कार्यक्रम ’मेन डिजाइन वन’ से हुई। ये कार्यक्रम 2 और 3 अक्टूबर तक चला जिसमें छात्रों को अमोद-प्रमोद जैसी कल्पना की अभिव्यक्ति करनी थी।
4 of 10
वहीं ’डिजाइन 30’ जैसे उत्पादक कार्यक्रमों ने छात्रों को उनकी परिकल्पना को दर्शाने का मौका दिया। यह कार्यक्रम 30 घंटों तक चला। और आखिर में डिजाइन प्रतियोगिता के तीसरे स्तर में संगीन की खाली जगहों में रंगों से मनमोहक वस्तु बनाने थे।
विज्ञापन
5 of 10
सभी औपचारिक, अनऔपचारिक और फन कार्यक्रमों के साथ दूसरे दिन का प्रमुख कार्यक्रम ’’टायरक्रीस’’ द फैशन शो ने महोत्सव में चार चांद लगा दिया। रैंप पर उतरे अलग-अलग कॉलेजों के छात्रों ने राशि चिन्ह पर आधारित पोशाकों को धारण करके नया रंग जमाया। ये पोशाकें पंखों और जीवन के पांच तत्वों जैसे आग, पानी, आकाश, हवा और धरती पर आधारित थीं।
विज्ञापन
6 of 10
इस तरीके के वस्त्रों को पहने छात्रों की छवि इन्वर्टिस में मौजूद सभी दर्शकों के लिए उत्साह व जोश भरने में सहायक रही। निर्णायक मंडल में शामिल गुंचा शर्मा, नवनीत कौर, शुभांगी, वर्दा, अनन्या, शुभी और तरूण अग्रवाल ने प्रतिभागियों की रचना की सराहना की व उन्हें प्रोत्साहन दिया।
विज्ञापन
7 of 10
इन्वर्टिस विश्वविद्यालय में चल रहे चार दिवसीय राष्ट्रीय समारोह ’’जोनासा 2016’’ के तीसरे दिन भी वास्तुकला की झलकियों के साथ-साथ मस्ती का माहौल बना रहा। थीम ’’अनंतीकर्षा’’ के अनुरूप तीसरे दिन की शुरूआत विभिन्न कार्यशालाओं जैसे सीस्मिक डिजाइन, डिजाइन माफिया-2 व एक्सपोस्ड ब्रिक आदि रहीं।
8 of 10
सभी औपचारिक, अनऔपचारिक और फन कार्यक्रमों के साथ तीसरे दिन का प्रमुख आकर्षण ’’कोरियो-नाइट’’ रहा जिसकी थीम ’आत्मानुभूति’ के तहत 32 कॉलेजों की बेहतरीन नृत्य-प्रस्तुतियों से सभी मंत्रमुग्ध हो गए। कोरियो-नाइट की मुख्य अतिथि प्रसिद्ध कोरियोग्राफर शम्पा मलिक, अंकिता बिंद्रा, रहीं जिन्होंने निर्णायिका की भूमिका भी निभाई।
9 of 10
अंत में सबने डी0जे0 नाइट का आनंद उठाया। इस मौके पर विभागाध्यक्ष दिलीप कुमार, अभिषेक अग्निहात्री, सोनाली खंडेलवाल आदि मौजूद रहे।
चांसलर डॉ उमेश गौतम खुद भी कोरियो-नाइट पर कदम थिरकाने को मजबूर हो गए और साथ ही छात्रों को भी भरपूर मजे लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि सभी को अपना जोश एवं उत्साह पूरे उत्सव में बरकरार रखना जरूरी है।