फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC PCS Exam 2018 में बदलाव, शामिल किए गए ये नए पद

Sat, 07 Jul 2018 09:29 AM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पीसीएस-2018 के लिए शुक्रवार से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। कुल 831 पदों के लिए आयोजित होने जा रही इस परीक्षा में लोअर सबऑर्डिनेट के भी कई पद शामिल किए गए हैं। साथ ही अब तक अलग से परीक्षाएं आयोजित कर भरे जा रहे कुछ पदों को भी पीसीएस में शामिल किया गया है। 
विज्ञापन

2 of 5
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस के तहत 50 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए अपनी वेबसाइट पर विस्तृत विज्ञापन जारी कर दिया है। आयोग के कैलेंडर में परीक्षा 19 अगस्त को प्रस्तावित है। पीसीएस के साथ सहायक वन संरक्षक (एसीएफ) के 16 और क्षेत्रीय वन संरक्षक (आरएफओ) के 76 पदों के लिए भी आवेदन शुरू हो गया है। पीसीएस और एसीएफ/आरएफओ की प्रारंभिक परीक्षा एक साथ होगी, जो 19 अगस्त को प्रस्तावित है। 
विज्ञापन

3 of 5
आवेदन की अंतिम तारीख 6 अगस्त है, जबकि ऑनलाइन परीक्षा शुल्क बैंक में जमा करने की अंतिम तिथि दो अगस्त निर्धारित की गई है। पीसीएस परीक्षा इस बार आईएएस की तर्ज पर होगी और इसके लिए आयोग ने नया पाठ्यक्रम भी जारी कर दिया है। इस बार लोअर सबऑर्डिनेट के कई पद पीसीएस में शामिल कर लिए गए हैं। 

4 of 5
इनमें अधिशासी अधिकारी, सांख्यिकी अधिकारी, क्षेत्रीय राशनिंग अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर विकास, सहायक नियंत्रक विधिक माप विज्ञान, श्रम प्रवर्तन अधिकारी और आबकारी निरीक्षक के पद शामिल हैं। इस बार राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) के प्रधानाचार्य, वरिष्ठ प्रवक्ता डायट, जिला विद्यालय निरीक्षक (बीएसए)/सह जिला विद्यालय निरीक्षक (एडीआईओएस) एवं अन्य समकक्षीय प्रशासनिक पदों पर भी पीसीएस परीक्षा के माध्यम से भर्ती होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ग्रेड-पे के आधार पर शामिल हुए नए पद
- आयोग ने ग्रेड-पे के आधार पर नए पदों को पीसीएस में शामिल किया है। ग्रेड-पे रुपये 4600 (केवल नायब तहसीलदार ग्रेड-पे रुपये 4200) से लेकर ग्रेड-पे रुपये 5400 तक के पदों को पीसीएस में शामिल किया गया है।
प्रमुख पदों का विवरण
एसडीएम-119
डिप्टी एससपी-94
आबकारी निरीक्षक-146
प्रधानाचार्य जीआईसी- 62
जिला सूचना अधिकारी- 43
बीडीओ-6
उप निबंधक-21
खाद्य सुरक्षा अधिकारी- 58
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें