अगर आप ऑफिस में सबको अपना मुरीद बनाना चाहते हैं, चाहते हैं कि हर जुबान पर आपका नाम हो, सब आपकी तारीफ करें तो इन बातों का ध्यान रखें-
विज्ञापन
2 of 8
सबसे पहली बात तो खुद को ऑफिस की पॉलीटिक्स से बिलकुल दूर रखें। न किसी की बुराई करें और न ही किसी की बुराई सुनें।
विज्ञापन
3 of 8
- फोटो : Getty Images
पॉजीटिव रहना सीखें। हमेशा दूसरों में गलती निकालने की अपनी आदत छोड़ दीजिए। जब भी ऑफिस में किसी से मिलें तो पूरे गर्मजोशी से मुस्कुरा कर मिलें।
4 of 8
अपने सहकर्मियों से अच्छा व्यवहार बना कर रखें। वैसे भी कहते हैं न कि पानी में रहकर मगर से बैर नहीं करना चाहिए। आप चाहें या न चाहें लेकिन आपको काम तो उन्हीं के साथ ही करना है।
विज्ञापन
5 of 8
अगर आप अपने बॉस को अपना मुरीद बनाना चाहते हैं तो उन्हें ऐसा महसूस कराएं कि उनके साथ-साथ कंपनी की चिंता आपको भी है या दूसरे शब्दों में कहें तो उनकी चिंता आपकी चिंता है।
विज्ञापन
6 of 8
ऑफिस में अगर किसी से पंगा हो जाए तो उससे समय रहते माफी मांग लें। ऐसा करके आप उसे अपनी तरक्की की राह में रोड़ा बनने से रोक सकते हैं।
विज्ञापन
7 of 8
अगर ऑफिस का कोई काम रुका पड़ा है तो उसे फिर से शुरू करने की पहल करें। ऐसा बिलकुल न सोचें कि मुझे इससे क्या फायदा? आपको इसका फायदा आज जरूर न दिख रहा हो लेकिन भविष्य में आपको इससे जरूर फायदा होगा।