फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध हैं वो कोर्स जो करा सकते हैं बिजनेस की दुनिया में राज

Sat, 06 Aug 2016 09:16 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बिजनेस हमेशा से ही दिमाग का खेल रहा है। बाजार की गतिविधियों को बारीके से समझने वाले लोग कभी शेयर मार्केटिंग में धोखा नहीं खाते हैं। बिजनेस को सीखने का वैसे तो कोई आसान तरीका नहीं होता है, लेकिन हां अगर आप की बिजनेस में रुचि है तो आप अपनी शुरूआती पढ़ाई को उस दिशा में मोड़ सकते हैं।

ग्लोबल स्तर पर ऐसे तमाम कोर्सेज हैं जो आपको अंदर बिजनेस की बेहतर समझ पैदा कर सकते हैं। इसी जरूरत को महसूस करते हुए दुनिया के कई प्रतिष्ठित विश्विद्यालय व्यवसाय के क्षेत्र में ऑनलाइन कोर्सें ऑफर कर रहे हैं। कुछ नए ऑनलाइन प्लैटफॉर्म भी इस मैदान में ऐक्टिव हुए हैं। आज हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे ही ऑनलाइन कोर्सेज के बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : getty
स्टडीडॉटकॉम
युवाओं के बीच खासा चर्चित ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है स्टडीडॉटकॉम। स्टडीडॉटकॉम पर करीब 1.5 करोड़ छात्रों ने दाखिला लिया है। स्टडीडॉटकॉम कई तरह के कोर्स ऑफर करता है, जिनमें से कुछ माइक्रोफाइनैंस फॉर आंत्रप्रन्योरशिप ऐंड स्मॉल बिजनसेज, आंत्रप्रन्योरशिप गाइड, फैक्टर्स ऑफ प्रॉडक्शन शामिल हैं।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : getty
स्टैनफॉर्ड यूनिवर्सिटी
दुनिया की सबसे बेहतरीन यूनिवर्सिटीज में से एक अमेरिका की स्टैनफर्ड यूनिवर्सिटी व्यवसायिक कोर्सेज में लिए जानी जाती है। यहां मेडिकल एजुकेशन, डिजाइन, स्टैटिस्टिक्स, चाइल्ड न्यूट्रिशन आदि जैसी फील्ड में ऑनलाइन कोर्स ऑफर किए जाते हैं। यूनिवर्सिटी क्रिऐटिविटी, टेक्नॉलजी पर अपने एमओओसी प्लैटफॉर्म पर कई उद्यम संबंधी कोर्सेज ऑफर करती है।

4 of 5
- फोटो : getty
कोर्सेरा
ऑनलाइन एजुकेशन की दुनिया में कोर्सेरा जाना पहचाना नाम है। यह एक ऑनलाइन एजुकेशन प्लैटफॉर्म है। कोर्सेरा पर करीब 2 करोड़ रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स हैं। कोर्सेरा बिजनेस से संबंधित कई अहम कोर्स कराता है, जिनमें से कुछ बिजनेस मॉडल कैनवास, इसेंशल्स ऑफ आंत्रप्रन्योरशिप, डवलपिंग एन आंत्रप्रन्योरल माइंडसेट और आंत्रप्रन्योरल स्ट्रैटिजिक मैनेजमेंट अहम हैं। यहां पर ऑनलाइन टिप्स भी मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : getty
मासाचुसेट्स इंस्टिटयूट ऑफ टेक्नॉलजी (एमआईटी) Massachusetts Institute of Technology (MIT)
मास्कुस्ट इंस्टिटयूट ऑफ टेक्नॉलजी दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित शैक्षिक संस्थानों में से एक है। यहां कई तरह के बिजनेस से जुड़े कोर्सेज ऑफर किए जाते हैं। एमआईटी ग्रैजुएट और अंडरग्रैजुएट लेवल पर फाइनेंस, लॉ, लीडरशिप, मार्केटिंग/प्लानिंग, ऑपरेशंस एंड स्ट्रेटजी डिसिप्लिन में कई तरह के कोर और सप्लिमेंटरी व्यवसायिक कोर्सेज ऑफर करता है। एमआईटी और भी कई तरह के कोर्सेज ऑफर कर रहा है। जिनको करने के बाद आप बिजनेस के अच्छे-खासे समझदार बन सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें