सेंट्रल गवर्नमेंट के विभिन्न विभागों में भर्ती के लिए आयोजित होने वाली SSC CHSL परीक्षा के लिए आवेदन की आज अंतिम तारीख है। आवेदन 27 दिसंबर शाम 5 बजे तक कर सकते हैं।
SSC CHSL परीक्षा के लिए उम्मीदवारों की उम्र 18 से 27 साल के बीच होना चाहिए हालांकि आयु सीमा में सरकारी नियमानुसार छूट का प्रावधान किया गया है।
साथ ही परीक्षार्थी को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं या इसके समकक्ष परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
अभ्यर्थी SSC की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सामान्य और ओबीसी कैटेगरी के पुरुष अभ्यर्थी के लिए 100 रुपए आवेदन शुल्क है जबकि महिलाओं, एससी-एसटी, दिव्यांग और एक्स सर्विंस मैन को फीस में पूरी छूट दी गई है।