फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एपी गोयल शिमला विश्वविद्यालय में धूम धाम से मनाया गया दूसरा दीक्षांत समारोह

Thu, 20 Jul 2017 05:52 PM IST
Advertorial
विज्ञापन
1 of 5
दीक्षांत समारोह
दीक्षांत समारोह अवसर किसी भी छात्र की जिंदगी का अहम दिन होता है और इस दिन की सभी यादों को वो जीवन भर के लिए संजो कर रख लेता है। ऐसे ही एक दीक्षांत समारोह का गठन एपी गोयल शिमला विश्वविद्यालय की ओर से किया गया। ये दूसरा दीक्षांत समारोह था जिसे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
 
विज्ञापन

2 of 5
दीक्षांत समारोह
इस दीक्षांत समारोह में 17 छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया जबकि 404 अन्य छात्रों को डिग्री दी गई। इस मौके को और भी खास बनाने के लिए कार्यक्रम समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर डॉ.राजेंद्र कुमार मौजूद थे जिन्हें लोग ‘वॉर मैन ऑफ इंडिया’ के नाम से भी जानते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
दीक्षांत समारोह
राजेन्द्र कुमार एक प्रतिष्ठित पर्यावरणविद् और जल संरक्षणवादी हैं उन्होंने इस अवसर पर छात्रों को पर्यावरण से संबंधित कई सारी जानकारी दी और उसकी देखभाल करने को भी कहा। इस कार्यक्रम में टोगो गणराज्य के राजदूत टोगो केन्या डाल्ले लागो हुटाको ने भी छात्रों को शिक्षा की जीवन में अहमियत के बारे में बताया। साथ ही विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वो समाज के लिए कोई ऐसा काम करे जिससे लोगों का फायदा हो।
 

4 of 5
दीक्षांत समारोह
24 जून को हुए इस कार्यक्रम में कुलपति प्रो अशोक कुमार राघव ने भी एपी गोयल शिमला विश्वविद्यालय की शैक्षणिक प्रगति और 6 साल की यात्रा के बारे में लोगों को जानकारी दी। इसके अलावा इस कार्यक्रम में चांसलर कुसुम लता गोयल, प्रोचांसलर प्रोफेसर अश्वनी कुमार, अध्यक्ष विश्वविद्यालय राजेश गोयल, प्रियंका गोयल, गर्वित गोयल, एकेडेमिक्स डीनतृषा शर्मा और रजिस्ट्रार राजन सहगल भी मौजूद थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दीक्षांत समारोह
जिन 17 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल मिले उनके नाम इस प्रकार हैं-
रोशन खत्री (बीबीए)2015 बैच, दवा तसंचाल(एमबीए), रोहित शर्मा (एमजेएमसी) दीक्षा शर्मा (सीएसई) 2016बैच, भवना (ईसीई), श्रेयाज श्रेष्ठ (ईईई), अखिल गुलेरिया (एमई),बिटरिना रिस्पांसेशंस बिशूबो (बीबीए),शिल्पा शुनक (बीएमएमसी), जतिन कुमार बंसल (बीएचएम),पवन कुमार (एलएलबी), मधु (एमएससी केमिस्ट्री), मनीषा कुमारी (एमएससी फीजिक्स), गीता देवी (सीएसई), नमत मलिक 9 (सीई), केशव पंथी (एमबीए), इंसुसेलाइमसोंग (एमजे एमसी) कोहिमा नागालैंड से।

-Advertorial
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें