सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepik
कार्रवाई करें
सिर्फ सोच बदलना काफी नहीं है, उसे अपने काम में दिखाना भी जरूरी है। छोटे-छोटे कदम उठाकर अपने नकारात्मक विचारों को गलत साबित करें और हर छोटी सफलता पर ध्यान दें, इससे आत्मविश्वास धीरे-धीरे बढ़ता है। साथ ही, दिन में तीन से चार बार सकारात्मक बातें दोहराएं कि 'मैं सक्षम हूं,' 'मैं सीख सकता हूं।' इससे आपकी सोच मजबूत होगी।
- पहले तो यह समझें कि मन में नकारात्मकता का आना स्वाभाविक है।
- नकारात्मक सोच को संतुलित और रचनात्मक विचारों में बदलें, जैसे-मैं कोशिश कर सकता हूं।
- समझें कि कुछ मान्यताएं अतीत से जुड़ी होती हैं, जो पहले मददगार थीं, वे अब आपकी प्रगति में बाधक बन सकती हैं, इसलिए उन्हें छोड़ना सीखें।