अक्सर करियर चुनने में हम गलती कर जाते हैं। पहले एक पेशा हमें अपनी ओर खींचता है मगर थोड़े ही समय बाद हमें ये ख्याल आता है कि ये हमारे बस का नहीं है। फिर हम दूसरे विकल्पों की तलाश करने लगते हैं। अगर आपको भी सही करियर चुनने में दिक्कत आ रही है तो ये लेख आपकी मदद कर सकता है।
विज्ञापन
2 of 8
कोई भी करियर अपनाने से पहले खुद से कुछ प्रश्न जरूर करें। अगर वो करियर आपके सारे प्रश्नों पर खरा उतरता है तो आप बिलकुल सही दिशा में जा रहे हैं। ये रहे वो प्रश्न-
विज्ञापन
3 of 8
मुझे कितना पैसा मिलेगा?
नौकरी हम कमाई करने और अपना पेट पालने के लिए ही करते हैं। ऐसे में सबसे जरूरी उस करियर में मिलने वाला पैसा हो जाता है। अगर उस करियर में आप मिलने वाली सैलरी से संतुष्ट हैं तभी वो करियर चुनें।
4 of 8
मेरे काम को समाज किस नजरिए से देखता है?
हर इंसान चाहता है कि समाज में उसकी और उसके काम की इज्जत हो। ऐसे में कोई भी करियर फाइनल करने से पहले इस पर जरूर विचार कर लें कि समाज में इस काम से मेरी कितनी इज्जत होगी।
विज्ञापन
5 of 8
क्या मैं शादी के बाद परिवार का बोझ उठा पाउंगा?
ये देखने में आता है कि जब हम बैचलर होते हैं तो बिना सोचे कोई भी करियर शुरू कर देते हैं। लेकिन बाद में वो हमारा और हमारे परिवार का खर्च उठाने के लिए नाकाफी होता है। तब फिर से करियर बदलने की नौबत आ जाती है। आपको बाद में इस समस्या से दो-चार न होने पड़े इसलिए पहले से ही इस पर सोच समझ लें।
विज्ञापन
6 of 8
कहीं मैं अपना करियर किसी दिखावे में तो नहीं चुन रहा हूं?
कई बार ये देखने में आता है कि हम अपने करियर का फैसला अपने दोस्तों की देखा-देखी करते हैं। बाद में हमें पछतावा होता है कि हम तो किसी दूसरी चीज में बेहतर थे। अगर आप करियर चुनने जा रहे हैं तो इस पर जरुर सोच लें।
विज्ञापन
7 of 8
करियर चुनते वक्त क्या आप किसी के प्रेशर में तो नहीं हैं?
कई बार ऐसा होता है कि परिवार वालों की उम्मीदें हम से कुछ ज्यादा ही होती है। ऐसे में हम उनके प्रेशर में करियर चुन लेते हैं लेकिन असल में हमें उस करियर में कोई दिलचस्पी नहीं होती। ऐसा करियर बिलकुल न चुनें जिसमें आपका इंटरेस्ट न हो।
क्या मुझे इस काम को करने में मजा आएगा?
सीधी बात है कि अगर आपको किसी काम में इंटरेस्ट नहीं है तो आप उस काम को कर तो देंगे मगर पूरी लगन के साथ नहीं। लेकिन अगर काम आपके मन का होगा तो आप उसे पूरे जोश के साथ करेंगे। ऐसे में कोई भी आपको सफल होने से नहीं रोक पाएगा।