फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑफिस में न करें ये 5 काम, नहीं तो यूं हो जाएंगे बदनाम

Tue, 14 Nov 2017 07:43 AM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
विज्ञापन
1 of 6
ऑफिस में यदि आपका प्रदर्शन अच्छा हो तो न सिर्फ आपकी तरक्की के मार्ग खुल जाते हैं, बल्कि आपको अपने करियर से संतुष्टि भी प्राप्त होती है। लेकिन कई बार ऑफिस में आपके द्वारा की गई गलत हरकतों से आप पूरे ऑफिस में बदनाम भी हो जाते हैं और आपकी गलत इमेज बन जाती है। आज हम आपको ऐसी 5 आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे भूलकर भी ऑफिस में न करें।
विज्ञापन

2 of 6
अपना काम दूसरों पर न टाले
ऑफिस में अगर आपकी परफॉर्मेंस अच्छी नहीं है और हमेशा आप इस उम्मीद में रहते हैं कि आपके हिस्से का काम कोई और कर दे तो जरा संभल जाएं। इससे आपके सहकर्मी आपसे नफरत करने लगेंगे।
विज्ञापन

3 of 6
गलतियां बिना निकालें समाधान सुझाएं
किसी को भी पसंद नहीं आता की कोई उसकी गलती निकालें। ऐसी स्थिति में किसी की बिना गलतियां निकालें उन्हें समस्या का समाधान सुझाएं। क्योंकि हर किसी को पता होता है कि वो क्या गलती कर रहा है। आपके समाधान से आपके सहकर्मी को अपनी गलती का एहसास भी हो जाएगा और आप बुरे भी नहीं बनेंगे।
 

4 of 6
वर्कप्लेस पर रखें डेकोरम कायम
अगर आप किसी पर कमेंट करते हैं, ऑफिस में निजी मामलों पर बात करते हैं, वर्कप्लेस पर लोगों पर चिल्लाते हैं तो ये काम तुरंत बंद कर दें। ऐसी आदतों से आपकी छवि ऑफिस में खराब ही होगी।
विज्ञापन

5 of 6
ज्यादा मिक्सअप न हों
ऑफिस की लाइफ पर्सनल लाइफ से बहुत अलग होती है। ये हो सकता है कि आप साफ और सच्चे दिल के हैं इसलिए लोगों से जल्दी घुल मिल जाते हैं। लेकिन ऑफिस में आपको हर किसी के साथ एक गैप मेंटेन करके चलना चाहिए। अगर आप हर किसी से बात कर लेते हैं तो आपकी छवि गंभीर लोगों में शामिल नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रिलेशनशिप
किसी और के काम का क्रेडिट न चुराएं
अगर आप किसी और के काम का क्रेडिट अपने नाम ले लेते हैं तो ये आपकी सबसे बड़ी गलती है। क्योंकि ऑफिस में बॉस को सब पता होता है कि वास्तव में काम में किस का कितना योगदान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें