बोर्ड की परिक्षा सभी के लिए खास होती है, खासकर 10वीं बोर्ड। छात्र पहली बार बोर्ड दे रहे होते हैं। बोर्ड इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें की गई गलती के लिए आपको बाद में भी पछताना पड़ सकता है। बोर्ड की परिक्षाओं में बस कुछ ही महीने बचे हैं। सभी छात्र परिक्षा की तैयारियों में जोर-शोर से जुट गए होंगे। तैयारी करते वक्त कुछ बातों को जरूर ध्यान देना चाहिए। क्या हैं वे बातें, जानिए
विज्ञापन
2 of 7
सिलेबस पर ध्यान दें
बोर्ड की तैयारी बाकी क्लास से अलग और कठिन होती है। पढ़ाई करते वक्त सिर्फ इम्पोर्टेन्ट प्वाइंट्स ही ना पढ़ें। सभी विषयों के सभी चैप्टर्स को अच्छे से पढ़ लें। किस चैप्टर से क्या आ जाए, किसे पता।
विज्ञापन
3 of 7
रट्टा ना लगाएं, समझकर पढ़ें
जरूरी है कि छात्र हर जवाब का रट्टा मारने की बजाय उसे अच्छे से समझें। रट्टा लगाने से अभी तो आपको जवाब याद हो जाएगा लेकिन परिक्षा के वक्त परेशानी आ सकती है। इसलिए सभी जवाबों को अच्छे से समझ लें।
4 of 7
आखिरी वक्त पढ़ने ना बैठें
कई छात्र परिक्षा से बस कुछ दिन पहले पढ़ने बैठते हैं। ऐसा ना करें। आखिरी वक्त रिवीजन के लिए रखें। जनवरी-फरवरी में सिर्फ रिवीजन करें।
विज्ञापन
5 of 7
तनाव कम लें
ज्यादा तनाव लेने से आपकी सेहत पर असर होगा। टाइम-टेबल बना कर पढ़ाई करें ताकि कुछ भी छूट ना पाए। स्ट्रेस की वजह से आप पढ़ा-लिखा भी सब भूल जाएंगें।
विज्ञापन
6 of 7
खान-पान को नजरअंदाज ना करें
अपने खान-पान पर खास तौर से ध्यान दें। जब शरीर ही स्वस्थ नहीं रहेगा तो आप परिक्षा कैसे देंगे। ताजी सब्जियां और फल खाएं। ऑयली और मसालेदार खाने से दूर रहें।