फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुरू हुए एक्जाम, ये सात टिप्स दिलाएंगे फर्स्ट क्लास

Fri, 04 Mar 2016 03:39 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला

सार

  • किस वक्त करें रिवीजन
  • दही शक्कर क्यों खाएं
  • कितनी नींद है जरूरी
  • एग्जाम हॉल के बाहर किताब न खोलें
विज्ञापन
1 of 7
परीक्षा की तैयारी - फोटो : getty
सुबह पांच से सात बजे तक का समय रिवीजन का सबसे बेहतर समय है। इस समय दिमाग विश्राम करने के बाद फुल चार्ज होता है और ऐसे में किया गया रिवीजन लंबे समय तक याद रहता  है। लगातार दो घंटे से ज्यादा न पढ़ें, इससे दिमाग की क्षमता पर असर पड़ता है।
विज्ञापन

दही शक्कर कितना जरूरी

2 of 7
परीक्षा की तैयारी - फोटो : getty
परीक्षा से पहले दही शक्कर औऱ तुलसी के पत्ते खाएं। यह अंधविश्वास नहीं बल्कि वैज्ञानिक है। दही शक्कर खाने से नींद नहीं आती और शरीर जागरुक रहता है। उसी प्रकार तुलसी के पत्ते नींद भगाते हैं और शरीर में ऑक्सीजन का लेवल ठीक रखते हैं।
विज्ञापन

टाइम टेबल कितना जरूरी

3 of 7
परीक्षा की तैयारी - फोटो : getty
कई छात्र केवल उसी विषय को ज्यादा तवज्जो देते हैं जिसमें वो कमजोर होते हैं। ऐसा करना  कुछ हद तक तो जायज है लेकिन परीक्षा के समय सभी विषयों पर बराबर ध्यान देना चाहिए। इसके लिए टाइम टेबल बनाए और अफने फेवरेट विषय को भी बराबर की जगह दें। 

कितनी नींद जरूरी है

4 of 7
परीक्षा की तैयारी - फोटो : getty
परीक्षाओं के दौरान हर छात्र को नींद नहीं आती लेकिन जरूरी है कि आप पांच से छह घंटे जरूर नींद लें। इन दिनों पांच घंटे की नींद भी पर्याप्त रहेगी क्योंकि रिवीजन में दिमाग व्यस्त रहता है तो ज्यादा नींद नहीं आती।
विज्ञापन

रट्टा मारना कितना सही

5 of 7
परीक्षा की तैयारी - फोटो : getty
रट्टा मारना किसी भी पढ़ाई का हल नहीं है। आप जोर जोर से पढ़ने के बाद भी इस विषय को भूल जाएंगे। इसका अच्छा तरीका ये है कि कुछ भी याद करें तो उसे लिखें जरूर। लिख लिख कर याद करने से आपके लिखने की क्षमता बढ़ेगी जो परीक्षा के समय भी बेहद काम आएगी।
विज्ञापन

कुछ भी याद क्यों नहीं होता

6 of 7
परीक्षा की तैयारी - फोटो : getty
आमतौर पर ऐसा होता है कि पढ़ने तो बैठते हैं लेकिन ध्यान भटक जाता है। ऐसे में रोज 10 मिनट का मेडीटेशन करें। अगर पूजा पाठ करते हैं तो कुछ देर आंख बंद करके सोचे और ऊं का उच्चारण करें। सुबह सुबह वॉक पर जरूर जाएं और खाना खाने के बाद भी कुछ देर जरूर टहलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा से कितना पहले छोड़ दें याद करना

7 of 7
परीक्षा की तैयारी - फोटो : getty
कुछ लोग परीक्षा हॉल के बाहर भी किताब लेकर याद करते दिखते हैं। ऐसा बिलकुल न करें। ऐसा करने से आपके दिमाग में पहले ये याद चीजों का संतुलन बिगड़ जाएगा और आप केवल वही लिख पाएंगे जो आपने एग्जाम हॉल के बाहर पढ़ लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें