फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 5 बातों का करियर चुनते वक्त जरूर रखें ख्याल

Sat, 25 Jun 2016 03:49 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
सही करियर चुनने का दबाव हर किसी के ऊपर होता है क्योंकि सही करियर का चयन ही आपकी जिंदगी को बनाता है, और बिगाड़ता भी है। सबसे पहले आपको अपने बारे में यह पता होना चाहिए कि आपके स्ट्रेंथ क्या है? जब आपको इस सवाल का जवाब सही से पता होता है तो आधी परेशानी यहीं कम हो जाती है।

इसलिए करियर चुनते वक्त कुछ बातों का ख्याल रखना चाहिए ये टिप्स आपका करिअर बनाने में काफी मददगार साबित हो सकते हैं। जानें...5 बातें जो आपके करियर के लिए जरूरी हैं। 
विज्ञापन

इन 5 बातों का करियर चुनते वक्त जरूर रखें ख्याल

2 of 6
हस्‍तरेखा कैर‌ियर
आपका पैशन- आपको पता होना चाहिए कि कौन सा काम आप सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। अगर आपको फोटोग्राफी पसंद है और आप दबाव में आकर मेडिसिन की फील्ड चुन भी लें तो आप कोई खास सफलता हासिल नहीं कर सकते। आपका पैशन अगर आपका करिअर बन जाए तो आप सफलता के नया मुकाम हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन

इन 5 बातों का करियर चुनते वक्त जरूर रखें ख्याल

3 of 6
sdfvxc - फोटो : Getty Images

लोकेशन- करिअर चुनते वक्त इस बात का बहुत असर पड़ता है कि आप रहना कहां चाहते हैं। क्या आपको शोरगुल वाली जिंदगी पसंद है या आप सुकून से रहना पंसद करते हैं। पैशन के लिए वैसे भी कई लोग हर तरह के वातावरण में एडजस्ट करने के लिए तैयार हो जाते हैं।

शुरू में तो यह अच्छा लगता है लेकिन समय के साथ लोकेशन का आपके काम पर भी असर पड़ने लगता है। करिअर चुनते वक्त लोकेशन का ध्यान जरूर रखें।

इन 5 बातों का करियर चुनते वक्त जरूर रखें ख्याल

4 of 6
sdfsgf - फोटो : Getty Images
आपका स्वभाव- आपको अपने स्वभाव के बारे में जरूर पता होना चाहिए कि आप किस प्रकार के व्यक्ति हैं। अगर आपका स्वभाव बहिर्मुखी है तो आपको अंतर्मुखी स्किल्स पसंद नहीं आएंगी। इसी तरह अंतर्मुखी को बहिर्मुखी के साथ दिक्कत पेश आएगी।

इसलिए करियर चुनते वक्त ध्यान रखें कि किस तरह का फील्ड आप चुन रहे हैं। कहीं ऐसा तो नहीं आप हैं अंतर्मुखी और करियर ऐसा चुन रहें हैं जिसमें बहिर्मुखी रहने की जरूरत है। 
विज्ञापन

इन 5 बातों का करियर चुनते वक्त जरूर रखें ख्याल

5 of 6
afcdsf - फोटो : Getty Images
टाइम फैक्टर- कई लोगों को कोर्पोरेट लाइफ अच्छी लगती है और कई लोगों को इस तरह की जिंदगी बिल्कुल पसंद नहीं होती। अगर आपको भी इस तरह की कोई परेशानी है तो अन्य विकल्प देखें।

हर क्षेत्र में कई तरह की कमियां और अच्छाईयां होती हैं इसलिए ध्यान रखें कि आप कितनी घंटे की नौकरी करने में खुद को सहज महसूस करेंगे। टाइम फैक्टर आपके करियर में बहुत महत्वपूर्ण होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन 5 बातों का करियर चुनते वक्त जरूर रखें ख्याल

6 of 6
svxcv - फोटो : Getty Images

नौकरियों की उपलब्धता- आपको करियर चुनने से पहले पता होना चाहिए कि किस कई इंडस्ट्री में जॉब बढ़ रहीं हैं। और कंपनी ज्वाइन करने से पहले आप सरकार की उस सेक्टर से जुड़े कायदे-कानून और पोलिसी जरूर पढ़ें।..........सही करियर चुनने के लिए यह बातें आपके भविष्य को संवारने में मददगार होंगी, इनका ध्यान जरूर रखें। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें